ईरान के 50 शहरों में हिंसक प्रदर्शन, इंटरनेट ठप, एयरस्पेस बंद, अबतक 45 की मौत

Summary :

Iran Internet blackout: ईरान की राजधानी में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए, विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है और तख्तापलट के बादल मंडरा रहे है। बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बाद ईरान में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं ठप हो गईं। बता दें कि ईरान में विरोध प्रदर्शन देश के निर्वासित युवराज रजा पहलवी द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की अपील के बाद हुए। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रदर्शन कर रहे ईरान के लोगों के प्रति समर्थन दोहराते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में लगे और स्वतंत्र रूप से संगठित होने के अपने अधिकारों का…

Iran Internet blackout: ईरान की राजधानी में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए, विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है और तख्तापलट के बादल मंडरा रहे है। बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बाद ईरान में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं ठप हो गईं। बता दें कि ईरान में विरोध प्रदर्शन देश के निर्वासित युवराज रजा पहलवी द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की अपील के बाद हुए। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रदर्शन कर रहे ईरान के लोगों के प्रति समर्थन दोहराते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में लगे और स्वतंत्र रूप से संगठित होने के अपने अधिकारों का प्रयोग करने की कोशिश कर रहे लोगों के साथ खड़ा है।

Iran Internet Blackout

Iran Internet Blackout
Iran Internet Blackout

ईरान में प्रदर्शन उग्र हो गया है और लगभग पूरे देश में फैल गया है। ईरान के 50 शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है और सड़कों पर लोगों का हूजूम उमड़ गया है। इसी विरोध प्रदर्शन के बीच ईरान में अभी तक 45 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 2200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं ट्रंप भी प्रदर्शनकारियों के साथ समर्थन में है और ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हुई तो ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

JD Vance on Iran Protest

जेडी वैंस ने कहा कि हम निश्चित रूप से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ खड़े हैं, उन सभी लोगों के साथ जो स्वतंत्र रूप से संगठित होने और अपनी आवाज उठाने के अपने अधिकारों का प्रयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। ईरानी शासन के सामने कई समस्याएं हैं, और जैसा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है, उनके लिए सबसे समझदारी भरा कदम यही होता, जो दो महीने पहले भी सच था और आज भी सच है, कि वे अपने परमाणु कार्यक्रम के संबंध में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ वास्तविक बातचीत करें।

भविष्य में हम क्या करने वाले हैं, इस बारे में राष्ट्रपति ही बोलेंगे, लेकिन हम निश्चित रूप से दुनिया भर में, ईरानी जनता सहित, अपने अधिकारों की वकालत करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ खड़े हैं।

Iran Protest Live

Iran Internet Blackout
Iran Internet Blackout

यह घटना ऐसे समय में घटी है जब ईरान में बढ़ती कीमतों और आर्थिक कठिनाइयों के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। कई प्रांतों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं, और कुछ प्रदर्शन सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़पों में तब्दील हो गए हैं। निर्वासित ईरानी क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने शुक्रवार को ईरान में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान संचार के सभी माध्यमों को बंद करने, इंटरनेट बंद करने और उपग्रह संकेतों को जाम करने के प्रयासों के लिए ईरानी सरकार की निंदा की। उन्होंने सभी यूरोपीय नेताओं से ईरान के लोगों का समर्थन करने और शासन को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया।

ALSO READ: ईरान में हालात बेकाबू, 35 की मौत, 1200 हिरासत में, अब अमेरिका उठाएगा बड़ा कदम?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।