Maa Inti Bangaaram Teaser Trailer Out:साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी अदाकारी से जान डाल देने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मा इनती बंगराम’ को लेकर सुर्खियों में हैं, लोगों को कई दिन से इस फिल्म का इंतजार है, हालांकि आज इस फिल्म का पहला टीज़र ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, न्यूली मैरिड एक्ट्रेस टीज़र में एक एक्शन अवतार में नज़र आ रही हैं, लेकिन साथ ही एक केयरिंग फैमिली मेंबर का किरदार भी बखूबी निभाती दिख रही हैं।
Maa Inti Bangaaram Teaser Trailer Out: ‘मा इनती बंगराम’ का टीज़र ट्रेलर जारी
एक्ट्रेस ने कई बार खुद को एक्शन सीक्वेंस में बेहतर ढंग से ढाला है और इस टीजर में भी वो साड़ी पहनकर एक्शन करती नजर आ रही है, उनका ये अवतार फैंस को खासकर पसंद आ रहा है। टीज़र ट्रेलर लॉन्च होने से कुछ घंटे पहले, सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट ज़ाहिर की, हालांकि मेकर्स ने इस झलक में उनके किरदार के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताया है, लेकिन इससे यह तो पक्का हो गया है कि दर्शकों को एक एक्शन से भरपूर फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म देखने को मिलेगी।
Samantha New Movie Trailer Out:’मा इनती बंगराम’ के बारे में सब कुछ
View this post on Instagram
‘मा इनती बंगराम’ को राज निदिमोरु ने बनाया है, जो सामंथा के लाइफ पार्टनर और ‘द फैमिली मैन’ के को-प्रोड्यूसर हैं, वहीं नंदिनी रेड्डी ने इस अपकमिंग तेलुगु फिल्म का निर्देशन किया है। एक इंटरव्यू में सामंथा ने ये बताया था कि यह फिल्म रोजमर्रा के वैल्यू पर आधारित है. उन्होंने कहा ‘हम ऐसी कहानियों के लिए एक मंच तैयार कर रहे हैं जो आपको इमोशनल कर दें, ऐसी कहानियां जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक याद रहें.
मां इंटी बंगारम इसी सोच से जन्मी है, यह प्यार, अपनेपन और उन रोजमर्रा के मूल्यों का जश्न मनाती है जो हमें एक साथ बांधे रखते हैं.एक अभिनेत्री से निर्माता बनने तक का मेरा सफर सीखने और भूलने, दोनों के साथ ग्रो करने का रहा है. यह उन कहानियों को गढ़ने पर केंद्रित रहा है जो फिल्म के दायरे से परे जाकर, दिल को छू जाएं.’
Samantha Upcoming Movie:सामंथा का पर्सनल फ्रंट

सामंथा की पर्सनल लाइफ को लेकर अगर बात करें तो,एक्ट्रेस ने पिछले महीने राज निदिमोरु से शादी की थी, जिसके बाद उनकी ये पहली फिल्म दर्शकों को देखने को मिलगी।
READ MORE: Tara Sutaria Net Worth: लेविश लाइफ जीती हैं तारा सुतारिया, 2 करोड़ की गाड़ी में करती है ट्रेवल


Download Android App
Download iOS App




