‘300 रुपये KG भी नहीं मिल रहा गैस’, LPG संकट से छात्र बेहाल, हॉस्टल और शहर छोड़ने पर मजबूर; देखें Video

LPG Gas Crisis Viral Video

LPG Gas Crisis Viral Video: ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच LPG गैस की कमी बढ़ती जा रही है। पटना में गैस सिलेंडर की कमी से वहां रहने वाले स्टूडेंट्स में घबराहट है। हालांकि, सरकार बार-बार कह रही है कि चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, घबराएं नहीं, हमारे पास गैस का काफ़ी स्टॉक है और किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।

लेकिन ज़मीनी हालात कुछ और ही हैं। PG या किराए के मकानों में रहकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के हालात इस दावे से बिल्कुल अलग नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, ज़मीनी हालात ऐसे हैं कि स्टूडेंट्स का कहना है कि अभी हमें 400 से 500 रुपये प्रति kg में भी गैस नहीं मिल पा रही है। अब हम शहर में अपनी पढ़ाई छोड़कर अपने घर वापस जाने की कगार पर हैं।

छात्र शहर छोड़ने पर मजबूर, देखें वीडियो (Credit-@KarishmaAziz_)

LPG Gas Crisis Viral Video
LPG Gas Crisis Viral Video (source: Social Media)

वायरल वीडियो के अनुसार, छात्रों का कहना है कि उन्हें गैस नहीं मिल पा रहा है। जिस वजह से उन्हें खाना बनाने में भी काफी दिक्कतें हो रही है। हम कई दिनों से भूखे हैं। अगर कहीं मिल भी रही है तो काफी इन्तजार करना पड़ रहा है। अगर मिल भी रही है गैस तो काफी महंगी मिल रही है। हम बहुत परेशान हो रहे हैं। ऐसे हालात रहे तो हमें सबकुछ छोड़छाड़ कर घर जाना पड़ सकता हैं। छात्रों ने यह भी दावा किया है कि सरकार जो कह रही है वह सब झूठ हैं, जमीनी हालात कुछ और हैं, जो हम देख और महसूस कर रहे हैं।

LPG Gas Crisis Viral Video: इन कारणों से हो रही गैस सप्लाई में दिक्कत

LPG Gas Crisis Viral Video (1)
LPG Gas Crisis Viral Video (source: Social Media)

बता दें कि मिडिल ईस्ट में पिछले 12-13 दिनों से हालात बिगड़ रहे हैं। इससे दुनिया भर में लोगों के काम और ज़िंदगी पर काफ़ी असर पड़ रहा है। घरेलू गैस, जो पहले ₹85 प्रति kg मिलती थी, अब ₹400 प्रति kg मिल रही है। ब्लैक मार्केटिंग काफ़ी बढ़ गई है। हालांकि सरकार इस पर कड़ी नज़र रख रही है, फिर भी ब्लैक मार्केटिंग ज़ोरों पर है। मज़दूर, छात्र और आम लोग बहुत परेशान हैं। उन्हें महंगा गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Also Read: भारत के लिए खुशखबरी: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची की फोन बातचीत में बनी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।