बंदर ने इंस्पेक्टर से केला लेते हुए खिंचवाई तस्वीर, IPS अफसर ने ये मजेदार वाकया किया साझा

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंस्पेक्टर और बंदर की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। फेसबुक पर इस तस्वीर को उत्तर प्रदेश के फेमस आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने पोस्ट की है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंस्पेक्टर और बंदर की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। फेसबुक पर इस तस्वीर को उत्तर प्रदेश के फेमस आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने पोस्ट की है। इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि इंस्पेक्टर के साथ से केला लेते हुए एक बंदर तस्वीर खिंचवा रहा है। बता दें कि क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर लखनऊ संजय शुक्ला का यह वाकया है और आईपीएस नवनीत सिकेरा ने उन्होंने खुद बताया। उन्होंने कहा, मैं सोच-सोच कर मुस्करा रहा हूं, समझ तो आप सब गए ही होंगे। 
बंदर फोटो खिंचते ही चंपत हुआ केला लेकर

फेसबुक पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए नवनीत सिकेरा ने लिखा, आज एक बड़ा मजेदार वाकया इंस्पेक्टर संजय शुक्ला क्राइम ब्रांच लखनऊ ने शेयर किया। जब वह निरीह पशुओं को केले खिला रहे थे तो उसी क्रम में एक बंदर को भी केला दिया। अमूमन बंदर झपट्टा मार के भाग जाता है, लेकिन ये बंदर केला हाथ में पकड़े वैसे ही खड़ा रहा। इसी दौरान वहां मौजूद किसी ने कहा कि फोटो खींचो इसका, उसने वाकायदा मोबाइल की ओर देखकर फोटो खिंचवाया और फोटो खींचते ही केला लेकर चंपत हो गया।
जिक्र किया हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का 

नवनीत सिकेरा ने कानपुर के हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का इस पोस्ट में जिक्र करते हुए लिखा, मैं सोच-सोच कर मुस्करा रहा हूं, समझ तो आप सब गए ही होंगे(वैसे ये डायलाग कानपुर वाले अन्नू अवस्थी जी का है, आशा करता हूं वह अपनी सासू मां के लिए मैग्गी ले आए होंगे, मेरा मतलब सिर्फ मैग्गी, सूजी नहीं)।
वायरल हुई थी अन्नू अवस्थी की फोटो

सोशल मीडिया पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर शहर में घूमते फोटो खिंचाकर कानपुर में हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने पोस्ट किया। अन्नू अवस्थी ने भाभी जी घर पर हैं’ जैसे टीवी सीरियल में काम किया है और इस तस्वीर में वह शहर की सड़कों पर बिना मास्क लगाए घूमते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं लॉकडाउन तोड़ सड़क पर निकले अन्नू अवस्थी ने कार्रवाई से बचने के लिए लिखा, सास के लिए मैगी लेने जा रहे हन, पुलिसवालों तुम्हें कप्तान की कसम, हमरे एक भी डंडा न मारना।

Desk Team