बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण : इन तीनों लोगों की होगी मौज,इस समय बस हाथ में रख लें ये चीज

Summary :

5 मई 2023 को साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है।

वैशाख पूर्णिमा पर हर साल बुद्ध जयंती मनाई जाती है।इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 05 मई 2023 को है। इस बार  बुद्ध पूर्णिमा  पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी इस है।

बुद्ध पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 04 मई को रात 11 बजकर 45 मिनट से हो जाएगी। जो 5 मई, शुक्रवार की रात 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा 05 मई, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।

इस बार चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का संयोग 130 वर्षो बाद बन रहा है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 6 मई की आधी रात 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। इसके अलावा इस संयोग के साथ कई तरह के ग्रहों और नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग भी देखने को मिलेगा। इस तरह के संयोग से कुछ राशि वाालों के लिए विशेष लाभ की संभावना है। 

इस महासंयोग पर तीन लोगों की किस्मत चमकने वाली है। यानि इस दिन तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।

अगर आप जीवन में सुख और मानसिक शांति की तलाश में हैं तो इस दिन सफेद चीजों का दान करें।
 कर्क- इस महासंयोग से कर्क राशि के जातकों की मौज होनी वाली है। इन जातकों को सलाह दी जाती है कि इस दिन सफेद मिठाई का दान जरुर करें और सफेद कपड़े पहने। जो लोग नौकरी में वो इस दिन सफेद गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं।
वृश्चिक- इन दिन ये जातक काले कुत्ते को दूध पिलाएं,ऐसा करने से दुश्मन का नाश होता है।तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही रुके हुए काम बनते हैं।इन जातकों कि इस उपाय के बाद किस्मत बदल जाएगी। रुका हुा धन प्राप्त हो सकता है।
मीन- तीसरी राशी मीन राशि,इस महा संयोग के बाद इस राशि के जातकों की किसमत बदल जाएगी। ये जातक इस दिन सफेद या हल्का नीला रंग पहने। साथ ही चीनी या चावल का दान करें। शाम के समय तेल का दीपक जलाएं और घर की चौखट पर रखें। इस उपाय से आर्थिक तंगी दूर होती है।
आपको बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसीलिए साल का पहला चंद्र ग्रहण उप छाया होगा. इस कारण भारत में सूतक काल के नियम लागू नहीं होंगे।यानी पहले चंद्र ग्रहण पर सूतक काल नहीं होगा। 

Desk Team