इस शख्श ने नागरिकता कानून का किया समर्थन, अपनी शादी के कार्ड पर छपवाया-‘I Support CAA’

Summary :

भारत के कई शहरों में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को लेकर प्रदर्शन अब भी जारी है। बता दें कि जहां लोग इसके विरोध में है तो वहीं दूसरी तरफ नागरिकता कानून के समर्थन

भारत के कई शहरों में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को लेकर प्रदर्शन अब भी जारी है। बता दें कि जहां लोग इसके विरोध में है तो वहीं दूसरी तरफ नागरिकता कानून के समर्थन के लिए लोग आगे भी आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में  एक अनूठा मामला सीएए के समर्थन में देखने को मिला है। यहां पर एक शख्स ने अपनी शादी के कार्ड पर आई सपॉर्ट सीएए छपवाया है। 
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले का यह मामला है। यहां के रहने वाले प्रभात नाम के एक शख्स ने सीएए को समर्थन करते हुए अपनी शादी के कार्ड पर  I Support CAA छपवाया है। सीएए पर अपना समर्थन देते हुए प्रभात ने अपनी शादी के कार्ड पर इसे लिखवाया है। 
प्रभात ने इस पूरे मामले पर बात करते हुए कहा, जागरूकता मैं नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों के बीच में फैला रहा हूं,लाेग इस कानून के तथ्यों को समझें ऐसा मैं चाहता हूं। 

देश में नागरिकता संशोधन कानून नरेंद्र मोदी सरकार लाई है। इस कानून के तहत जो पीड़ित शरणार्थी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आएंगे उन्हें नागरिकता दी जाएगी। बता दें कि देश के कई इलाकों में इस कानून को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते पिछले दिनों देश के कई इलाकों में हिंसा हुई थी।
नागरिकता संशोधन कानून क्या है?

केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन बिल 1955 में बदलाव करने के लिए नागरिकता अधिनियम लेकर आई। संसद में पहले यह बिल पास किया गया उसके बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से यह देश का नया कानून बन गया। हिंदू, जैन, बौद्ध,सिख, ईसाई, पारसी शरणार्थी जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए हैं अब उन्हें आसानी से भारत की नागरिकता मिल जाएगी। अवैध शरणार्थी के रूप में उन्हें बताया जाता था। 

Desk Team