महाकुंभ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। प्रत्येक 12 सालों में महाकुंभ का आयोजन होता है
भारत के चार शहर प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में महाकुंभ का आयोजन होता है
साल 2025 में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज में किया जाएगा
महाकुंभ के दौरान कई व्रत और त्योहार आएंगे। आइए इनके बारे में जानते हैं
14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति है। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने का बहुत महत्व है
29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है। इसे सबसे बड़ा स्नान पर्व माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन स्नान से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है
3 फरवरी 2025 के दिन बसंत पंचमी है। इस दिन मां सरस्वती की आराधना करते हैं
12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस दिन स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है
26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है। इस दिन महाकुंभ का समापन भी है


Download Android App
Download iOS App












