मेकअप से जुड़ी कई वीडियो आपने इंटरनेट पर देखी होगी, जहां महिलाएं अपना लुक मेकअप के सहारे बिल्कुल ही बदल लेती है। कई महिलाएं अपने चेहरे को मेकअप की मदद से पतला लुक दे देती है तो कोई डरावनी पेटिंग ही फेस पर बना देती है। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी है जो मेकअप की मदद से अपनी उम्र से किसी को भी धोखा दे सकती है।
अब ऐसी ही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें देखा ज सकता है कि कैसे एक महिला अपने चेहरे को मेकअप की मदद से पूरा बदल लेती है।
मेकअप का कमाल!
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बूढ़ी महिला फ्रेश होकर सीधे शीशे सामने खड़ी होती है और खुद का मेकअप करना शुरू कर देती है। पहले के कुछ सेकंड तो समझ नहीं आता कि महिला कर क्या रही है लेकिन जैसे ही महिला ने मेकअप पूरा होता है, उसका चेहरा किसी परी की तरह नजर आने लगता है। मेकअप के कमाल से वो महिला काफी खूबसूरत नजर आती है।
View this post on Instagram
ये वीडियो @butterfly__mahi नामक अकाउंट ने शेयर किया है।
यूजर्स ने कहा-फेक
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर @butterfly__mahi नामक अकाउंट ने शेयर किया है। लिखे जाने तक इस वीडियो पर लगभग 11 हजार लाइक्स आ चुके हैं, वहीं यूजर्स कमेंट बॉक्स में कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि यहां लड़कियां बदली है, ये मेकअप का कमाल नहीं है। एक यूजर लिखता है, ‘समझ नहीं आ रहा पहले लड़की नकली थी या बाद में नकली है’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘लड़की ने बूढ़ी दिखने वाला फिल्टर लगाया हुआ है’। जबकि एक ने लिखा, ‘वीडियो के बाद में महिला की बेटी है’। आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


Download Android App
Download iOS App




