एटीएम से पैसा निकालना बना जंग

Summary :

NULL

ऋषिकेश : नगर समेत ग्रामीण इलाकों के कैश-लेस हुए एटीएम से हालात खराब हो गए हैं। बैंकों में भी जरूरत के मुताबिक नकदी नहीं मिलने से पैसा पाने के लिए लोग बैंकों का चक्कर काट रहे हैं। सूरज की बढ़ती तपिश के बीच कैश पाने की जद्दोजहद में जरूरतमंदों के आंसू निकल जा रहे हैं। नकदी को किल्लत को लेकर सरकार की सख्ती के बाद अगले कुछ दिनों में हालत दुरुस्त होने की बात कही जा रही है। एसबीआई द्वारा तीर्थ नगरी की अपनी शाखाओं मे कैश डाला गया तो वहां उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

जबकि शहर के अधिकांश एटीएम आज भी कैशलेस नजर आये। अधिकतर एटीएम के बाहर तकनीकी खराबी का नोटिस लगा हुआ है। ग्रामीण इलाकों का हाल और बदतर है। घनी आबादी के बीच बैंकों के खाली पड़े एटीएम से हालत बिगड़ रहे हैं। अपना पैसा पाने के लिए पीड़ा उठा रहे लोग सरकार के साथ बैंक अधिकारियों को भी कोस रहे हैं। गौरतलब है कि बैकं अधिकारियों द्वारा पिछले तीन दिनों से दावा किया जा रहा है कि एटीएम से पैसे निकलेंगे, स्थिति सुधरेगी लेकिन स्थिति मे कोई बहुछ अच्छा सुधार अब भी होता हुआ नजर नही आ रहा है।

हांलाकि शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के कुछ एटीएम मे कैश जरूर दिखा लेकिन उसके लिए एक अनार और सौ बीमार वाली कहावत भी उपभोक्ता चरितार्थ करते नजर आये। इन सबके बीच रुपये के लिए जरूरतमंद एक से दूसरे एटीएम पर दौड़ते रहे, जिन कुछ एक एटीएम में कैश रहे वहां मारामारी की नौबत रही। बैंक में कैश की स्थिति भी पहले की ही भांति रही इसमें भी कोई सुधार नहीं दिखा।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– विक्रम सिंह

Desk Team