युवक पर चढ़ा प्यार का ऐसा खुमार, राहुल से बन गया रागिनी, फिर जो हुआ सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Summary :

एक युवक ने प्रेमी के लिए लिंग परिवर्तन करा दिया। प्रेमी ने मंदिर में मांग भर दी। शारीरिक संबंध भी बनाए। अब वह उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। खास बात यह है कि पुलिस भी मामले में मुकदमा लिखने में सोच विचार कर रही है।

आजतक आपने काफी सारे प्यार के किस्से सुने होंगे। मगर इस बार यूपी से एक ऐसा रोचक मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। फिल्म पहचान का एक मशहूर गाना “बस यही अपराध मैं हर बार करता हूं, आदमी हूं आदमी से प्यार करता हू” आपने जरुर सुना होगा। ये गाना प्रयागराज के एक अजीबोगरीब मामले पर पूरी तरीके से ठीक बैठता है।
प्रयागराज के कौशाम्बी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को इश्क का ऐसा खुमार चढ़ा कि उसने अपने पार्टनर के लिए अपना लिंग ही बदल लिया। मगर फिर भी उस युवक के साथ ऐसा हुआ जिसके बारे में शायद उसने कभी नहीं सोचा था। लिंग बदलने के बाद उस युवक ने अपने पुरुष पार्टनर से मंदिर में शादी की और फिजिकल रिलेशन भी बनाए। 
मगर शादी और फिजिकल होने के बाद अब उस का पार्टनर उसके साथ रहने से इंकार कर रहा है जिसके लिए वो लड़के से लड़की तक बन गया। जानकारी के मुताबिक, कौशाम्बी इलाके का रहने वाला राहुल जो की नौटंकी में नाचने का काम करता है। साल 2016 में पड़ोसी गांव के युवक ने उसे अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन अब उसके साथ रहने से इंकार कर रहा है।
राहुल का आरोप है कि वो अपने प्रेमी के लिए राहुल से रागिनी बन गई। लिंग परिवर्तन के बाद शादी भी की और उसके साथ उसने फिजिकल रिलेशन भी बनाए। लेकिन अब मुझे पत्नी की तरह रखने से प्रेमी इंकार कर रहा है। इस मामले में दिलचस्प बात ये है कि पुलिस भी इस हैरतअगेंज केस में मुकदमा लिखने में सोच विचार कर रही है।
इस मामले में कौशांबी कोतवाली इंस्पेक्टर महेश चंद का कहना है कि ये मामला बहुत ही पेचीदा है। रागिनी बने युवक ने कुकर्म की बात कही है लेकिन किस अस्पताल से उसने अपनी सर्जरी कराई है, इस पर जांच जारी है। इसकी जांच होने के बाद उसी धारा में केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्लास्टिक विभाग के एचओडी डॉक्टर मोहित जैन का कहना है कि लिंग परिवर्तन में लगभग डेढ़ साल से अधिक का समय लगता है।

Desk Team