इन दिनों एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान और डरा दिया है। इस वीडियो में एक शख्स को सांप ने कैमरे के सामने ढस लिया। दरअसल इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कैसे सांप से इस शख्स ने पंगे लिए और उसे काटने के लिए भी उकसता हुआ नजर आया।

उसके बाद क्या था सांप ने भी मौका देखा और शख्स को काट गया। यह वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया है और जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बहुत शेयर कर रहे हैं।

फेसबुक पर Reptile Hunter नाम के एक पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप को शख्स ने कुछ दूरी पर रखा और फिर से काटने केलिए उकसाने लगा। अब तो शख्स ने हद ही कर दी सांप को अपने सिर पर रख लिया।

उसके बाद तो सांप ने भी मौका देखा और शख्स के सिर को कस के पकड़ लिया और काट लिया। शख्स पर सांप ने जैसे हमला किया है उसे देखकर लोग डर गए हैं। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि सांप से अपना सिर बचाने की कोशिश शख्स पूरी करता है लेकिन वह सफल नहीं हो पाता।
यहां देखें ये वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो 19 सितंबर को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज और 3 हजार रिएक्शस मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को 4 हजार से भी ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। इतना ही नहीं कमेंट बाक्स में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दीं हैं।

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, सांप को परेशान करोगे तो वो बदला लेगा….. इसके साथ अच्छा हुआ। जबकि दूसरे यूजर ने कहा, आपके साथ अच्छा हुआ, उम्मीद है दर्द हुआ होगा। एक यूजर ने कहा, सांप के साथ आदर के साथ पेश आना चाहिए था। मुझे उम्मीद है कि दर्द हुआ होगा और सबक सीखा होगा।


Download Android App
Download iOS App



