ये शख्स घास से निकाल रहा था सांप,लेकिन आखिर में जो हुआ हैरान रह जायेंगे आप

Summary :

इस दुनिया में नोटंकी करने वाले लोगों की कमी नहीं है यह तो बहुत बार सुना था लेकिन अब ऐसा लगता है यह तो वाकई सच है।

इस दुनिया में नोटंकी करने वाले लोगों की कमी नहीं है यह तो बहुत बार सुना था लेकिन अब ऐसा लगता है यह तो वाकई सच है। आजकल एक ड्रामेबाज का वीडियो ट्विटर पर जमकर वायरल होता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स खेत में जहां पर बहुत सारी घास हैं उसके किनारे पर खड़ा हुआ है।
वह घास में छिपे हुए सांप को अपने हाथों से बाहर निकालने के  लिए खूब मेहनत करने में लगा हुआ है। करीब 15 सेकेंड के इस वीडियो में शुरूआत में 10 सेकेंड तो आप रोमांच और उत्सुकता से भरे रहते हैं,लेकिन अगले 5 सेकेंड में जो होता है उसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी पर कंट्रोल कर सकेंगे। 
पीछे हलचल आगे घास में सांप और सभी लोग सतर्क
वीडियो की शुरूआत में पहले पीछे से कुछ शोर आता है। जो शख्स घास के अंदर हाथ डालकर सांप पकडऩे की कोशिश में लगा हुआ है उसके पास दो युवक और भी खड़े दिख रहे हैं। सभी पूरी तरह सर्तक हैं और इनको देखकर एक बार तो यही लग रहा है कि मामला जैसे कितना गंभीर है,लेकिन कुछ ही सेकेंड्स बाद शख्स सांप की पूछ पकड़कर बाहर खींचता है तब पता चलता है मामला तो कुछ ओर ही है। 
यहां देखिए यह नौटंकी वाला वीडियो…

इस वीडियो के आखिरी 5 सेकेंड में यह शख्स घास में से एक काला-लंबा सांप जैसा कुछ बाहर खींचता है लेकिन बाद में पता चलता है कि यह कोई सांप नहीं बल्कि कमर पर बांधने वाली काले रंग की चमड़े की बेल्ट है। इस शख्स की यह नौटंकी इतनी ज्यादा मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर केवल एक दिन में 2.81 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 
सोशल मीडिया यूज़र्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया…

 

Desk Team