बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी इन दिनों कामयाबी की रफ़्तार पर है और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फ़िल्में शानदार सफल हो रही है। अपनी रिलीज़ फिल्म भारत में दिशा ने सलमान खान के साथ काम किया था। फिल्मों के साथ साथ दिशा पटानी सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरती है।

अब खबर आ रही है कि सिल्वर स्क्रीन पर दबंग स्टार सलमान खान के साथ फिर काम करती नजर आ सकती हैं। दबंग 3 के बाद प्रभुदेवा सलमान एके साथ प्रोजेक्ट ला रहे हैं, जो एक्शन पैक थ्रिलर होगी।

बॉलीवुड में चर्चा है कि प्रभुदेवा, सलमान खान के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म का नाम‘राधे: इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड कॉप’होगा। ऐसी चर्चा थी कि सलमान के अपोजिट फिल्म में अनुष्का शर्मा को कास्ट किया जा सकता है।

अब चर्चा है कि इस फिल्म के लिए दिशा पाटनी से बातचीत की जा रही है। इससे दिशा पाटनी ने सलमान के खान साथ फिल्म भारत में काम किया था। फिल्म भारत में दिशा ने राधा का किरदार निभाया था जो काफी पसंद किया गया था।

कहा जा रहा है कि यह फिल्म वर्ष 2017 में प्रदर्शित कोरियन फिल्म‘द आउटलॉज’का रीमेक है।‘राधे’04 नवंबर को फ्लोर पर जा सकती है। इसका पहला शेड्यूल मुंबई में होगा।इससे पहले सलमान ने फिल्म‘तेरे नाम’में राधे का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म‘वॉन्टेड’में भी राधे नाम का कैरेक्टर प्ले किया था।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दिशा जल्द फिल्म मलंग में नजर आने वाली है। इस फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम भूमिका में होंगे। ये फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज़ होगी।



Download Android App
Download iOS App



