नशे में लोग अक्सर ही अजीबोगरीब कारनामें कर बैठते है लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक 52 साल के शख्स ने अपने पूरे होश ओ हवास में कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से उसे हॉस्पिटल तक जाना पड़ गया। अपनी इस अतरंगी हरकत की वजह इस व्यक्ति को शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी। अगर आपको भी इस शख्स की इस हरकत के बारे में पता चलेगा, तो आपका भी दिमाग चकरा जाएगा।

इस शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट में स्टील की एक अंगूठी फंसा ली। रिंग को फंसाने के बाद इसे असहनीय दर्द होने लगा था, जिसके बाद हॉस्पिटल जाकर डॉक्टरों की मदद से वो अंगूठी बाहर निकाली। दरअसल, स्विट्जरलैंड में रहने वाला ये 52 साल का शख्स छुट्टियां मनाने थाईलैंड में पहुंचा था। जहां इस शख्स इनकी ही एक हरकत ने शर्मिंदा कर दिया। सोशल मीडिया पर इस कहानी के लोग खूब मजे ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि स्विस पर्यटक सेक्सुअल प्लेजर को बढ़ाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसके साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ। प्राइवेट पार्ट में हल्की सी चोट भी इंसान की हालात खराब कर देती है, ऐसे में इस शख्स ने तो अपने प्राइवेट पार्ट में स्टील की अंगूठी की फंसा ली। रिंग फंसने से प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से सूज गया था और तकलीफ बहुत ज्यादा बढ़ गई। इसी वजह से इस शख्स को ना चाहते हुए भी हॉस्पिटल जाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, पटाया के जिस हॉस्पिटल में ये शख्स पहुंचा था, वहां पर अंगूठी को काटने के लिए कोई औजार नहीं था। ऐसे में डॉक्टरों को अंगूठी काटने का उपकरण लाने के लिए स्वांग बोरिबून बचाव दल से संपर्क करना पड़ा। पूरे दो घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टरों की टीम अंगूठी को काटने में कामयाब रहे। इससे पहले भी था थाईलैंड से ही एक ऐसा केस सामने आया था।


Download Android App
Download iOS App



