बेजुबान को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर दलदल में कूदा शख्स, दिल जीता लेगा ये वीडियो

Summary :

वीडियो में एक शख्स इंसानियत की मिसाल पेश करता नजर आ रहा है, जो अपनी जान को खतरे में डालकर एक बेजुबान जानवर की जान बचा रहा है। सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और खूब पसंद किया जा रहा है।

आज की दुनिया में जहां लोग एक-दूसरे से मतलब रखना पसंद नहीं करते है। ऐसी मतलबी दुनिया में एक शख्स ने ऐसा काम करके दिखाया है जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी के मुंह से बस एक ही बात निकल रही है कि आज की दुनिया में ऐसे लोग मौजूद है जिनमें इंसानियत मौजूद है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना एक बेजुबान जानकर की जान बचाता दिखाई दे रहे है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है और लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस दिल छू लेने वाले वीडियो को देखकर कुछ लोग तो इमोशनल भी हो गए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भेड़ दलदल में फंस कर अपनी जिंदगी से जद्दोजहद कर रहा है, तभी वहां एक शख्स पहुंचता है, जो उस भेड़ को बचाने के लिए खुद दलदल में उतर जाता है और भेड़ का रेस्क्यू करता है। दलदल की वजह से शख्स जैसे ही भेड़ को बचाने के लिए आगे बढ़ता है, उसके पैर कीचड़ में धंसने लगते हैं। ऐसे में वो बैठकर किसी तरह घिसक-घिसक कर आगे बढ़ता है और भेड़ तक पहुंचता है, फिर कीचड़ से खींच कर उसे बाहर निकालता है।
इंटरनेट पर इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं और वीडियो को 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई वीडियो में दिखाई दे रहे नेक दिल शख्स की तारीफ कर रहा है और लोग वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘बड़ी ही खूबसूरत आत्मा है इस शख्स की, जन्नत नसीब हो इन्हें।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘इंसानियत हर धर्म से ऊपर है।’ तो एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जानवरों के प्रति संवेदना रखना बेहद जरूरी है।’

Desk Team