EV का इस्तेमाल कर पूड़ी छानता दिखा शख्स, Viral Video देख कार बनाने वाली कंपनी को लग जाएगा झटका

Summary :

Viral Video: EV से पूड़ी तलने का नया तरीका, वीडियो हुआ इंटरनेट पर हिट

Viral Video: पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों को बचाने और वायु प्रदुषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल का आविष्कार किया गया था। इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV में चार्जेबल बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन दुनिया में तरह तरह के नमूने देखने को मिल ही जाते हैं। जो अपने अजीबोगरीब जुगाड़ से चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका ही बदल देते हैं। खासकर भारत में, लोग जुगाड़ लगाने में बहुत माहिर होते हैं। रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। जिनमें लोगों को अनोखे करतूत करते देखा जाता है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। हाल की वायरल वीडियो में एक शख्स इलेक्ट्रिक कार का ऐसा इस्तेमाल करता है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी।

EV से ये काम भी हो सकता है?

वायरल वीडियो में शख्स की अजीबोगरीब करतूत देखी जा सकती है। वीडियो में शख्स इलेक्ट्रिक कार के सामने एक कुर्सी लगाकर बैठा हुआ है। उसके सामने एक इलेक्ट्रिक कार खड़ी है और उसके आगे किसी प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हा रखा हुआ है। इस इंडक्शन चूल्हे की तार को इलेक्ट्रिक कार की बैटरी से कनेक्ट किया गया है। इंडक्शन के ऊपर एक तेल भरी कढ़ाई रखी है जिसमें शख्स गर्मागर्म पूड़ियां तल रहा है। पूड़ियां अच्छी तरह से फूल भी रही हैं। इस बीच इस कारनामे की वीडियो रिकॉर्ड की गई और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों का रिएक्शन

Source: @altu.faltu (instagram)

वायरल वीडियो को @altu.faltu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।  खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक किया है। यह देखकर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “अगले वीडियो में ये शख्स इसी कार में धक्का लगाते हुए दिखेगा।” दूसरे ने लिखा- “इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया के लिए नहीं बना है।” तीसरे ने टाटा कंपनी की तारीफ करते हुए लिखा- “टाटा मिडिल क्लास को देखते हुए ही अपना काम करती है। यहीं है टाटा का पावर।” एक अन्य यूजर ने लिखा- “ये सब देखकर इंजीनियर अभी तक सदमे में है।”

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।