Uber ने शख्स को थमाया 7 करोड़ का बिल, दोस्त ने कहा ‘मंगल से आ रहे हो भैया’

Summary :

आपने कई ऐसी खबरों के बारे में सुना होगा जहां एक आम व्यक्ति के घर में लाखों-करोड़ों का बिजली या पानी का बिल आ जाता है। लेकिन अब ऐसा ही एक नोएडा से सामने आया है जहां उबर ने अपने नियमित कस्टमर के हाथ में करोड़ों का बिल थमा दिया। अब इस वाक्य के बारे में जो भी सुन रहा है, शॉक्ड हो रहा है। 62 के बजाय पहुंचा करोड़ों का बिल दरअसल, उबर के एक नियमित ग्राहक दीपक तेनगुरिया ने उबर इंडिया ऐप का उपयोग करके सिर्फ 62 रुपये में ऑटो की सवारी बुक की। लेकिन जब वह अपनी…

Man Takes Uber Auto For Rs 62 Gets Rs 7.66 Crore Bill

आपने कई ऐसी खबरों के बारे में सुना होगा जहां एक आम व्यक्ति के घर में लाखों-करोड़ों का बिजली या पानी का बिल आ जाता है। लेकिन अब ऐसा ही एक नोएडा से सामने आया है जहां उबर ने अपने नियमित कस्टमर के हाथ में करोड़ों का बिल थमा दिया। अब इस वाक्य के बारे में जो भी सुन रहा है, शॉक्ड हो रहा है।

Man Takes Uber Auto For Rs 62 Gets Rs 7.66 Crore Bill

62 के बजाय पहुंचा करोड़ों का बिल

दरअसल, उबर के एक नियमित ग्राहक दीपक तेनगुरिया ने उबर इंडिया ऐप का उपयोग करके सिर्फ 62 रुपये में ऑटो की सवारी बुक की। लेकिन जब वह अपनी मंजिल पर पहुंचा तो उन्हें 7.66 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया गया और ऑटो वाले ने शख्स को ये भी कहा कि जब तक आप सारा पैसा नहीं देंगे मैं आपको कहीं जाने नहीं दूंगा।

Man Takes Uber Auto For Rs 62 Gets Rs 7.66 Crore Bill

आपको बता दें, दीपक के एक दोस्त आशीष मिश्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी, जिसमें दोनों को उबर पर ऑटो सवारी बुक करने के बाद दीपक को मिले भारी बिल के बारे में चर्चा करते हुए सुना जा सकता है।

करोड़पति कर्जदार की कहानी

वहीं, वीडियो पोस्ट करते हुए आशीष ने लिखा, ‘सुबह-सुबह @Uber_India ने @TenguriyaDeepak को इतना अमीर बना दिया कि Uber की फ्रैंचाइजी लेने की सोच रहा है’। इसके आगे उन्होंने लिखा है, ‘अगली मस्त बात है कि अभी ट्रिप कैंसल भी नहीं हुई है। 62 रुपये में ऑटो बुक करके तुरंत बनें करोडपति कर्जदार’।

ये वीडियो @ktakshish ने शेयर किया है।

एक्स पर शेयर की गई वीडियो में दीपक से आशीष पूछता हैं, तुम्हारा बिल कितने का आया है, दिखाना जरा, इसके बाद दीपक बताते हैं कि 7 करोड़ 66 लाख से ज्यादा का है, यह तो बिल है जिस पर कोई वेटिंग चार्ज नहीं लगा है, इसमें तो जीएसटी भी नहीं लगी है, यह सुनकर आशीष मजे लेते हुए कहते हैं, ‘कहां से आ रहे हो भैया, मंगल से’, दीपक कहते हैं कि मैंने तो इतने जीरो भी काउंट नहीं किए होंगे।

कंपनी ने दी 75 रुपये की छूट

गौरतलब है कि कंज्यूमर को 7,66,83,762 रुपये के भेजे गए बिल में वेटिंग टाइम और दूसरी डिटेल्स भी शामिल हैं। कंपनी ने ट्रिप का किराया 1,67,74,647 रुपये लगाया है। जबकि वेटिंग टाइम यानी इंतजार करने के लिए 5,99,09,189 रुपये का चार्ज लगाया है। हालंकि, कंपनी ने दरियादिली भी दिखाई है. उन्होंने बिल में पूरे 75 रुपये की छूट दी है, जो प्रमोशनल है। यानी कि ग्राहक को ये सफर 7.6 करोड़ रुपये से ज्यादा का पड़ा है। पीड़ित ने बिल के साथ अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।

Man Takes Uber Auto For Rs 62 Gets Rs 7.66 Crore Bill

कंपनी ने मांगी माफी

वहीं, पोस्ट के वायरल होने के बाद कंपनी ने एक्स पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि परेशानी के बारे में सुनकर दुख हुआ। हमें थोड़ा वक्त दिया जाए, जिससे हम इस समस्या की जांच कर पाएं। हम अपडेट के साथ आपसे संपर्क करेंगे। हालांकि पोस्ट के वायरल होने के बाद यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid