कोरोना का खौफ, शख्स ने बकरियों को वायरस से बचाने के लिए पहनाया मास्क

Summary :

बीते दिनों अमेरिका के ज़ू में बंद एक टाइगर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इस दौरान लोगों ने जानवरों की दर्द भरी कई सारी तस्वीरें भी साझा की जिसमें उनका कहना था

बीते दिनों अमेरिका के ज़ू में बंद एक टाइगर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इस दौरान लोगों ने जानवरों की दर्द भरी कई सारी तस्वीरें भी साझा की जिसमें उनका कहना था कि हम लोग  तो बहुत थोड़े से दिन ही घर में कैद हुए, जबकि बेचारे जंगली जानवरों को हमने चिड़ियाघरों में काफी लंबे समय से लॉकडाउन कर रखा है। हाल ही में एक खबर आंध्र प्रदेश से सामने आयी है जहां पर कालूर मंडल में  रहने वाले एक शख्स ने अपनी बकरियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें मास्क पहना दिए हैं।
20 बकरियों को पहनाया मास्क
कालूर मंडल के रहने वाले निवासी वेकेंटेश्वर राव ने बताया कि उनके पास करीब 20 बकरी है। उन्होंने इन बकरियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क पहना दिए हैं। आगे उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार इन्हीं बकरियों पर निर्भर रहता है।
घर में बनाए मास्क
उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने यह सुना कि अमेरिका में एक टाइगर तक को कोरोना हो गया है तब उन्होंने अपनी बकरियों को बाहर ले जाते समय मास्क पहनना शुरू कर दिया। वेकेंटेश के पास खुद का घर नहीं है और न ही वह अपनी बकरियों के लिए चारा ला सकें। इसलिए वो भी खुद उन्हें चराने के लिए बाहर लेकर जाते हैं। इतना ही नहीं अपनी बकरियों के लिए उन्होंने खुद ही घर पर मास्क तैयार किये हैं। 
ऐसा चीन के लोगों ने किया जाए

बता दें कि चीन के वुहान से तेजी से फैला कोरोना वायरस जब वहां तहलका मचा रहा था। उस दौरान ऐसी   खबरें और तस्वीरें सामने आयी जहां लोगों ने अपने पालतू जानवरों को मास्क  पहनाना शुरू कर दिया था। 

Desk Team