Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Passport को फ़ोन डायरी में तब्दील देख उड़े शख्स के होश, देखें वायरल वीडियो

Summary :

जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड ऐसे जरुरी दस्तावेज होते है जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति संभाल कर रखता है। किसी फ़ाइल या एक अलग अलमारी में कागज को संभल कर हर कोई रखता होगा। यदि आपने अपने इन दस्तावेज़ को लंबे समय तक नहीं देखा है, तो एक बार इन्हें चेक जरूर कर लें। कहीं आपके डॉक्यूमेंट के साथ भी तो कुछ ऐसा नहीं हुआ जिसे देख आपके भी इस शख्स की तरह होश उड़ जाए। जी हां, जब एक व्यक्ति ने अपना पासपोर्ट देखा तो उसे देख के उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पासपोर्ट…

जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड ऐसे जरुरी दस्तावेज होते है जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति संभाल कर रखता है। किसी फ़ाइल या एक अलग अलमारी में कागज को संभल कर हर कोई रखता होगा। यदि आपने अपने इन दस्तावेज़ को लंबे समय तक नहीं देखा है, तो एक बार इन्हें चेक जरूर कर लें। कहीं आपके डॉक्यूमेंट के साथ भी तो कुछ ऐसा नहीं हुआ जिसे देख आपके भी इस शख्स की तरह होश उड़ जाए। जी हां, जब एक व्यक्ति ने अपना पासपोर्ट देखा तो उसे देख के उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पासपोर्ट देख चौंक उठा शख्स

Courtesy : यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @DPrasanthNair नाम के अकाउंट ने शेयर किया

यह वीडियो वर्तमान में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी है। वीडियो में, आप पहले एक भारतीय पासपोर्ट देख सकते हैं। जब वीडियो बनाने वाला शख्स पासपोर्ट को देखना शुरू कर देता है, तो पहले सब कुछ बेहतर दिखता है। लेकिन जब वह कुछ पन्ने आगे आता है तो उसके होश उड़ जाते है और ऐसा लगता है जैसे कि उसे कोई सदमा लगा हो। पासपोर्ट देखकर ऐसा लगता है जैसे कि किसी ने पासपोर्ट को फ़ोन डायरी में तब्दील कर दिया हो क्योंकि उस पर बहुत से नंबर लिखे हुए थे। लेकिन शख्स को कुछ समझ नहीं आया तो उसने पूरा पासपोर्ट चेक किया। पासपोर्ट के अलग-अलग पेज पर अलग-अलग तरीकों का हिसाब देखने को मिला जिसके बाद शख्स चौंक उठा।

मैथमेटिकल पासपोर्ट आया सामने

यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है जिसे @DPrasanthNair नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि, “शख्स ने अपना पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए दिया। उसे पता नहीं था कि उसके घर में ऐसा किसने कर दिया।” वीडियो को अब तक 8 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। लोगों ने अब इस पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए है। एक यूज़र ने लिखा, “मैथमेटिकल पासपोर्ट है।” वहीं एक दूसरे यूज़र ने लिखा, “पासपोर्ट का ऐसा इस्तेमाल कोई इनसे करना सीखे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner