बेंगलुरु की सड़कों पर Apple Vision Pro पहने दिखा शख्स, यूजर्स बोले- ‘वायरस तेजी से फैल रहा है’

Summary :

Apple ने इस महीने की शुरुआत में अपना वर्चुअल रियलिटी हेडसेट- Apple Vision Pro निकाला था। यह तकनीक लोगों को उनके रोजाना की जिंदगी को साथ जोड़कर रियलिटी का एक्सपीरियंस देता है। इस प्रॉडक्ट के लॉन्च के बाद से, कई लोगों ने इसके साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इसके अलावा, इस प्रोडक्ट का यूजर करने वाले व्यक्तियों के कई वीडियो भी वायरल हुए हैं। हाल ही में बेंगलुरु में एक शख्स को एप्पल विजन प्रो पहने देखा गया। शख्स के एप्पल के इस प्रोडक्ट पहने जाने की तस्वीर को किसी ने एक्स…

man using apple vision pro on streets of bengaluru

Apple ने इस महीने की शुरुआत में अपना वर्चुअल रियलिटी हेडसेट- Apple Vision Pro निकाला था। यह तकनीक लोगों को उनके रोजाना की जिंदगी को साथ जोड़कर रियलिटी का एक्सपीरियंस देता है। इस प्रॉडक्ट के लॉन्च के बाद से, कई लोगों ने इसके साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

man using apple vision pro on streets of bengaluru

इसके अलावा, इस प्रोडक्ट का यूजर करने वाले व्यक्तियों के कई वीडियो भी वायरल हुए हैं। हाल ही में बेंगलुरु में एक शख्स को एप्पल विजन प्रो पहने देखा गया। शख्स के एप्पल के इस प्रोडक्ट पहने जाने की तस्वीर को किसी ने एक्स पर शेयर किया। पोस्ट को शेयर करने के साथ ही इसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बेंगलुरु में Apple Vision Pro

बता दें कि एप्पल विजन प्रो पहने वरुण मैया की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @ayushpranav3 ने शेयर की है। साथ ही लिखा है, ‘ वह इंदिरानगर की सड़कों पर @waitin4agi_ से टकरा गए जब वह अपने विज़न प्रो के साथ खेल रहे थे। एक @peakbengaluru क्षण होना चाहिए’। तस्वीर में मैया को बेंगलुरु की एक सड़क पर हेडसेट पहने हुए दिखाया गया है।

ये पोस्ट @ayushpranav3 ने शेयर किया है।

यूज’र्स ने कहा-‘वायरस

बता दें, इस पोस्ट को 12 फरवरी को शेयर किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से इसे करीब 57,000 बार देखा जा चुका है और कई लाइक्स मिले हैं। अब Apple के विजन प्रो प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते वरुण मैया की तस्वीर को देख लोग कमेंट्स बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

man using apple vision pro on streets of bengaluru

एक यूजर लिखता है, “यह वायरस तेजी से फैल रहा है।” वहीं अन्य ने लिखा, “कोरमंगला में प्रयास न करें, गड्ढों से भरा हुआ”। वहीं, अन्य ने लिखा, “विजन प्रो जॉम्बीज बेंगलुरु की सड़कों पर आ गए हैं”। जबकि एक शख्स ने लिखा, घर पर रहो, सुरक्षित रहोंगे। जबकि कई यूजर्स ने लिखा, “आई डॉक्टर के लिए बेहतर होगा कि जो आने वाला है उसके लिए तैयार रहें”। आपकी इसपर क्या राय है कमेंट में जरूर बताए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Ritika Jangid