क्या आपने कभी सोचा है कि कैसा होगा यदि आपको एक ऐसी नौकरी मिल जाए जिसमें दुनिया की सैर करनी हो। सैर भी कोई मामूली सी नहीं बल्कि बिल्कुल लग्जरी लाइफ वाली। जिसमें आपको जाने-आने,रहने-खाने सब का खर्च आपको नहीं देना हो बल्कि सैलरी के तौर पर भी आपको 25 लाख रुपए से ज्यादा की रकम मिल जाए। क्यों हैं ना बिल्कुल किसी सपने जैसा।
ये है 26 साल का करोड़पति बिजनेसमैन
ऑस्ट्रेलिया के करोड़पति बिजनेसमैन हैं मैथ्यू लेप्रे। इनकी उम्र सिर्फ 26 साल है। मैथ्यू को दुनिया घूमने का काफी ज्यादा शौक है और इन्हें अक्सर घूमते हुए ही देखा है।
लेकिन अब उन्हें अपने लिए एक साथी चाहिए। जिसे वह पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर रखना चाहते हैं। और साथ में इसी नौकरी के लिए उन्हें दुनिया घूमने के साथ-साथ मैथ्यू की चार कंपनियों की तरक्की का कामकाज भी देखना होगा। दिलचस्प बात ये है कि मैथ्यू को अबतक दुनियाभर से 40 हजार से भी ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं।
मैथ्यू ने कहा कि वह अपने पर्सनल असिस्टेंट को 25.73.922 रुपए का बेसिक पे देंगे। इसके अलावा टे्रवल और मेडिकल बेनिफिक्ट्स अलग हैं। उनका कहना है सैलरी कैंडिडेट के अनुभव पर निर्भर करती है। इसके साथ ही उनके पर्सन असिस्टेंट का रहने-खाने का खर्च भी कंपनी उठाएगी। वहीं हेल्थ इंश्योरेंस जैसे दूसरे बेनिफिट्स भी अलग से होंगे।
दुनिया की सबसे कूल जॉब में से एक है
मैथ्यू ने बताया कि काम के साथ दुनिया घूमना ही उनके लिए एक बेहतर जीवन है। वह अपने साथ-साथ किसी और को भी यह मौका देना चाहते हैं। कोई ऐसा हो जो उनके साथ ही रहे। वहीं मैथ्यू इसे दुनिया की सबसे कूल जॉब में से एक बताते हैं।
बता दें कि मैथ्यू थाइलैंड में एक विला के भी मालिक हैं वह कहते हैं कि मुझे अभी तक इस नौकरी के लिए 40 हजार से भी ज्यादा लोगों के आवेदन मिल चुके हैं। मजेदार बात ये हैं कि इनमें 75 फीसदी लड़कियों ने एप्लिकेशन दिए हैं। कई सारी लड़कियों ने तो शादी का प्रस्ताव भी दे दिया है।
फनी इंसान की तलाश
मैथ्यू के अनुसार उन्हें एक ऐसे शख्स की तलाश है जो बहुत मेहनती हो और साथ ही समय-समय पर फनी भी हो।


Download Android App
Download iOS App










