चाँद से टकराया उल्कापिंड, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने, लोग देखकर हैरान

Summary :

सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए जापानी भाषा में लिखा “मैं अपने अवलोकन इतिहास में सबसे बड़ा चंद्र प्रभाव फ्लैश पकड़ने में सक्षम था! यह लूनर इम्पैक्ट फ्लैश की तस्वीर है जो 23 फरवरी, 2023 को 20:14:30.8 बजे दिखाई दी, जिसे हिरात्सुका में मेरे घर से लिया गया था।

सोशल मीडिया पर आपने अंतरिक्ष से जुड़े कई ऐसे वीडियो देखें होंगे जो आपको हैरान कर देते होंगे। अंतरिक्षकी वीडियो देखने के बाद यही सवाल आता है कैसे? अभी भी दुनिया में कई ऐसे चीज है जिसका आज तक सही से खोज नहीं हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा है वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखेंने के बाद आप फिर एक बार चकित होने वाले है। पृथ्वी के एक मात्र नेचुरल उपग्रह चाँद की वीडियो तो आपने सोशल मीडिया पर बहुत दखी होगी लेकिन हाल ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे चाँद से एक उल्कापिंड को टकराते हुए देखा जा सकता है। 
जापान के एक खगोलशास्त्री ने चाँद से उल्कापिंड की टकराने की वीडियो क्लिप को रिकॉर्ड कर लिया है। रिपोर्ट में बताया गया खगोलशास्त्री  ने एक खास प्रकार का कैमरा को उल्कापिंड को लगाया था इस चीज को देखने के लिए जिसने सारा व्याख्या रिकॉर्ड कर लिया। 
हिरात्सुका सिटी म्यूजियम के क्यूरेटर दाइची फूजी ने चंद्रमा पर एक संक्षिप्त फ्लैश रिकॉर्ड किया। एक वेब साइट के अनुसार, 23 फरवरी को फ्लैश का समय 20:14:30.8 जापान मानक समय था। जिस पर  फ़ूजी ने कहा कि, उल्का पिटिस्कस क्रेटर के उत्तर-पश्चिम में इदेलर एल क्रेटर के पास गिरता प्रतीत होता है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए जापानी भाषा में लिखा “मैं अपने अवलोकन इतिहास में सबसे बड़ा चंद्र प्रभाव फ्लैश पकड़ने में सक्षम था! यह लूनर इम्पैक्ट फ्लैश की तस्वीर है जो 23 फरवरी, 2023 को 20:14:30.8 बजे दिखाई दी, जिसे हिरात्सुका में मेरे घर से लिया गया था। यह एक बहुत बड़ा फ्लैश था जो 1 सेकंड से अधिक समय तक चमकता रहा। चूँकि चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है, उल्काएँ और आग के गोले नहीं देखे जा सकते हैं, और जिस क्षण एक गड्ढा बनता है, वह चमकता है। 
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के निचे कुछ यूजर लिखते है “अद्भुत,.. अब हमें साइट की पहले और बाद की नज़दीकी छवियों को देखना चाहिए”। एक और यूजर लिखता है “आसानी से इस साल का अब तक का सबसे शानदार वीडियो”। आपको बता दे कि ऐसे वायरल वीडियो आपको बहुत सारे मिल जाएंगे जो देखने में हैरानी भरे साबित होते है। 

Desk Team