मोहाली में दिव्यांग से दिनदहाड़े स्नैचिंग, व्हीलचेयर पर जा रहे शख्स का पर्स छीनकर आरोपी फरार, देखें Video

Summary :

पंजाब के मोहाली स्थित जीरकपुर में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दिव्यांग व्यक्ति से पर्स छीनने की घटना सामने आई है। व्हीलचेयर पर जा रहे सुरेंद्र पाल से दो बाइक सवार युवकों ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए।

पंजाब में मोहाली के जीरकपुर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दिव्यांग शख्स से स्नेचिंग की वारदात हुई। यहां व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग सुरेंद्र पाल से दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। इस वीडियो ने पुलिस सुरक्षा और गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े आरोपी बेखौफ घूमकर वारदात को अंजाम देते हैं। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

यह पूरी घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुरेंद्र पाल अपनी व्हीलचेयर से जा रहे हैं, तभी पिछले से 2 बाइक सवार आते हैं और साइड से उनसे पर्स छीनते हैं और फरार हो जाते हैं। इसके बावजूद भी सुरेंद्र पाल हिम्मत नहीं हारते, वह शोर मचाते हुए स्नैचरों का पीछा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। CCTV में आरोपियों की शक्ल साफ नजर आ रही है, पुलिस इसकी मदद से स्नैचरों तक पहुंच सकती है।

पर्स में क्या-क्या था?

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र पाल के पर्स में करीब 4 से 5 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ हेडफोन, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड समेत कई जरूरी सामान मौजूद थे।

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े लोग सुरक्षित नहीं है, तो रात में क्या होगा। अब ये देखना होगा कि पुलिस कब तक CCTV के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करती है।

Also Read: Rapido डिलीवरी बॉय ने लड़की को भेजा ‘I Love You’ मैसेज, सोशल मीडिया पर Viral हुई चैट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।