आप अपनी इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो थोड़ा सा दालचीनी पाउडर लें. उसके ऊपर से 7 बार घड़ी की विपरीत दिशा में अगरबत्ती घूमाएं और धन की कामना करते हुए पर्स में रख लें. इस पाउडर को तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर छिड़क दें।हर दो-तीन दिन में इस प्रयोग को दोहराएं. जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।
प्रतिदिन स्नान के बाद माता लक्ष्मी की पूजा ज़रूर करें और आशीर्वाद भी लें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं। इन सभी उपायों के अतिरिक्त आप प्रत्येक शुक्रवार को दक्षिण दिशा में खुलने वाले शंख से भगवान विष्णु को जल अर्पित करें। इससे लक्ष्मी जी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा हर महीने दान में दें। इससे आपको देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी जिससे आपकी सुख-समृद्धि सुनिश्चित होगी।
शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार या गुरुवार थोड़ी सी मिट्टी में धनिया के बीज मिलाएं. अब इसमें 21 रुपए के सिक्के मिलाकर एक पात्र में डाल दें। इस मिट्टी में थोड़ा-थोड़ा पानी डालें।इस बर्तन को उत्तर दिशा में रखें और उसमें नियमित रूप से पानी डालें। जब धनिया उग जाए तो इसका इस्तेमाल खाने में करें।उसमें डाले गए सिक्के एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। अपने घर या ऑफिस में टांग दें।


Download Android App
Download iOS App




