फेंगशुई के अनुसार कछुआ को धन दौलत का प्रतीक माना गया है। इसे कार्यस्थल पर रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। जिससे व्यक्ति का व्यापार दिन दूना रात चौगुना बढ़ता है। फेंगशुई का कछुआ अलग-अलग धातुओं में बाजार में आसानी से मिल जाता है। इनमें पीतल और क्रिस्ट्ल से बना कछुआ प्रमुख है।कहा गया है कि अगर घर या कार्यालय में धातु का कछुआ रखा गया है तो बहुत शुभ है। धातु का कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार के हर सदस्य तथा दफ्तर के सभी कर्मचारी मन लगाकर कार्य करते हैं और आगे बढ़ते हैं।

1. कछुए को उत्तर दिशा में रखने से धन लाभ और शत्रुओं का नाश होता है। परिवार के सदस्यों को सुरक्षा के साथ साथ घर के मुखिया की आयु लंबी होती है।
2. यदि आप व्यवसायी हैं, तो अपनी दुकान या ऑफिस के मुख्य दरवाजे पर कछुए का चित्र लगाएं। ऐसा करने से व्यापार में धन लाभ और सफलता मिलती है रुके हुए काम जल्दी होने लगते हैं।
3. घर के मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाने से परिवार में शांति बनी रहती है। यह क्लेश व नकारात्मक चीजों को घर से दूर करता है।
4. अक्सर घर का कोई सदस्य बीमार रहता है तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कछुए का चित्र लगाएं। इससे आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
5. कछुआ किसी भी धातु, कांच, मिट्टी, क्रिस्टल या लकड़ी से बना हो। इसे घर में रखने से जीवन में शांति, सद्भाव, दीर्घायु और पैसा आता है। खुले मुंह वाले कछुआ की पेंटिंग लगाना बहुत शुभ माना गया है।


Download Android App
Download iOS App



