शादी में मिला SUV समेत 100 से ज्यादा Items, वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

Summary :

Family Gifted SUV Car And 100 More Items: वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे को गिफ्ट में एक से बढ़कर एक समान दिया है। इसमें एक एसयूवी कार, प्लेट फ्राई, पैन, फ्रिज शामिल है। Look at the dowry display pic.twitter.com/DxWSSw9aGc — Rosy (@rose_k01) November 26, 2023 Courtesy : वायरल वीडियो को एक्स पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया एसयूवी कार समेत दिया हर एक सामान दहेज लेने और देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। वहीं इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप…

Family Gifted SUV Car And 100 More Items
Family Gifted SUV Car And 100 More Items: वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे को गिफ्ट में एक से बढ़कर एक समान दिया है। इसमें एक एसयूवी कार, प्लेट फ्राई, पैन, फ्रिज शामिल है।

Courtesy : वायरल वीडियो को एक्स पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

एसयूवी कार समेत दिया हर एक सामान

दहेज लेने और देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। वहीं इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का माहौल है। जिसमें कार से लेकर किचन के लगभग सारे सामान को गिफ्ट के तौर पर दिया गया है। इस वीडियो को सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वहीं लोग जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Family Gifted SUV Car And 100 More Items

गिफ्ट में 100 से ज्यादा Items दिए

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे को गिफ्ट में एक से बढ़कर एक सामान दिया है। इसमें एक एसयूवी कार, प्लेट, फ्राई पैन, फ्रिज वोल्टास का एयर कंडीशनर, वाशिंग मशीन, कपबोर्ड, बेड और सोफा जैसे तमाम सामान शामिल है। हालांकि लोग वीडियो को लेकर जमकर बहस कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘कोई लॉटरी का प्राइस सेटअप लग रहा है। कोई दहेज में इतना सामान क्यों दे रहा है। इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी रिएक्शन दिए हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team