हाल ही में मुंबई में रहने वाले एक प्रेमी के साथ बड़ा अजीबो-गरीब सा वाकया हो गया। रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पाइपलाइन के जरिए इमारत पर चढ़ रहा था। लेकिन अफसोस जब वह चौथी मंजिल पर पहुंचा तो वहां के स्थानीय लोगों ने उस शख्स को चोर समझ कर उसकी क्लास लगा दी और खूब कुटाई भी करी।
यह मामला बीते सोमवार का बताया जा रहा है। दरअसल हुआ कुछ यूं कि जब यह शख्स इमारत पर चढ़ा तब कुछ लोग नीचे सैर कर रहे थे। फिर क्या था लोगों की नजर इस युवक पर पड़ गई तो उन्होंने समझा कि यह कोई चोर होगा। लोगों ने तभी अलार्म बजाया और पुलिस को भी फोन मिला दिया।
युवक घबरकर चढ़ गया छत पर
अलार्म की आवाज सुनकर लड़का इमारत की छत पर जा पहुंचा। इसके बाद लोग भी छत पर पहुंच गए और उस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने खुद से कबूल भी किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर में जा रहा था जो तीसरी मंजिल पर रहती है।
युवक ने जब पुलिस को सब कुछ सच-सच बताया कि वह पहली बार नहीं बल्कि पहले भी पाइपलाइन के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड के घर जा चुका है तो पुलिस ने उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की।
युवक को लोगों ने क्यों समझा चोर
वहां के आसपास रह रहे लोगों ने बताया कि यहां पर बहुत सारी चोरियां हो गई हैं वो भी ऐसे ही जब चोर पाइपलाइन के जरिए ही घरों में घुस जाते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी मुंबई से 10 जुलाई को एक ऐसा ही मामला सामने आया था जब लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के चक्कर में 9 वी मंजिल पर चढ़ गया था लेकिन पैर फिसलने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



