बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों कामयाबी के शिखर पर है और उनकी पिछली रिलीज़ फिल्म भारत से बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का बिसनेस किया है। दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में भी शुमार है।
.jpg)
आये दिन दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट रूटीन और मार्शल आर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है और बेशक वो अपने फैंस के लिए एक फिटनेस प्रेरणा बनकर उभरी है।
.jpg)
दिशा अक्सर अपने वीडियोस में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग करती नजर आती है और आपको बता दें दिशा अपनी फिल्मों में अपने स्टंट्स भी खुद ही करती है। बाघी 2 की नेहा सालगोनकर से लेकर फिल्म भारत की राधा तक दिशा ने सिल्वर स्क्रीन पर खुद को साबित किया है।
.jpg)
अब एक बेहद चौंकाने वाली खबर दिशा पाटनी को लेकर आ रही है जिसमे दिशा ने खुद ये खुलासा किया है की फिल्म भारत के सेट पर वो घ्याल हुई थी और उन्होंने 6 महीने के लिए अपनी याददाश्त खो दी थी।
.jpg)
दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया , ” “मैंने अपने जीवन के छह महीने खो दिए क्योंकि मुझे कुछ भी याद नहीं था। जब मैं शूटिंग नहीं कर रही होती हूँ , उस वक्त मेरे पर सप्ताह में जिमनास्टिक और एमएमए अभ्यास करने के अलावा कुछ नहीं होता।
.jpg)
दिशा ने आगे कहा , “MMA अपेक्षाकृत आसान है। लेकिन जिम्नास्टिक के लिए आपको लगातार और बहादुर दोनों होना चाहिए। जहां मैं हूं वहां तक पहुंचने में मुझे थोड़ा समय लगा है। आपको इसे हर दिन करना होगा। इसमें जभी सफलता हासिल की जा सकती है जब आप अपनी हड्डियों को तोड़ते हैं और घुटने छीलते है तभी आप कामयाबी तक पहुँचते हैं।
.jpg)
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दिशा पाटनी इन दिनों मोहित सूरी की फिल्म मलंग और आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल केमू के अपोजिट मॉरीशस में शूटिंग कर रही हैं। फिल्म 2020 के वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ होने के लिए बिल्कुल तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



