लुधियाना-पटियाला : ‘ खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स ’ के चीफ और पूर्व आतंकी हरमिंद्र सिंह मिंटू की मृत देह पटियाला से जालंधर के नजदीक भोगपुर स्थित गांव ढल्ली के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत पुलिस प्रशासन ने रवाना कर दी। इस अवसर पर पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में भाई हरमिंद्र सिंह मिंटू की माता गुरदेव कौर, भाई सतविंद्र सिंह और लखविंद्र सिंह समेत अन्य सिख जत्थेबंदियों के प्रमुख गमगीन माहौल में मौजूद थे।
मिंटू के पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक पंथक संगठनों के शीर्ष जत्थेदारों की मौजूदगी में सरबत खालसा द्वारा नियुक्त किए गए तख्त केसगढ़ साहिब के जत्थेदार व दमदमा साहिब के प्रमुख सिंह साहिबान भाई अमरीक सिंह अजनाला और श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई जसबीर सिंह रोडे, भाई बगीचा सिंह रतीखेड़ा, बीबी सोहनजीत कौर माता गुजरी साहिब ट्रस्ट, बाबा नश्अतर सिंह, शिरोमणी अकाली दल से प्रो. महिंद्र सिंह, बाबा बख्शीश सिंह निजामनीवाला, मिंटू की मुंहबोली बहन परमजीत कौर निवासी खेड़ा जटटा व अन्य पंथक आगुओं के सलाह-मशविरे उपरांत वारिसों ने मिंटू के पैतृक गांव की शमशान भूमि में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अंतिम दाह-संस्कार अरदास उपरांत करने का निर्णय किया, ताकि खालिस्तानी यौद्धा को सिख संगठन और आगु व अन्य रिश्तेदार श्रद्धांजलि दे सकें।
शव वारिसों को सांैपने से पहले आज हरमिंद्र मिंटू के शव का पोस्टमार्टम के लिए जूडिशयल मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह, राजिंद्रा अस्पताल के मृत घर में पहुंचे, जहां डॉक्टरों के पैनल ने उनकी रहनुमाई और वारिसों की मौजूदगी में मिंटू का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान हरमिंद्र सिंह मिंटू के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों की पैरवी करने वाले उनके वकील बरजिंद्र सिंह सोढ़ी, मृतक हरमिंद्र सिंह मिंटू की लाश देखने मोर्चरी घर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों और मुलाजिमों ने उन्हें अंदर नही जाने दिया। इस दौरान वकील बरङ्क्षजद्र सिंह सोढ़ी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह इस केस की पुन: जांच करवाने की मांग करेंगे और भाई हरमिंद्र सिंह मिंटू की मौत की उच्च स्तर पर जांच के लिए लिखित अपील की जाएंगी। उन्होंने मिंटू की मौत पर हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि मिंटू ने कभी भी उन्हें अपने दिल की बीमारी के बारे में नहीं बताया। जबकि पुलिस प्रशासन हार्ट अटैक से मौत की बात कर रहा है। उनका दावा था कि मिंटू को पुलिस ने गलत तरीकों से कई केसों मेंं फंसाया हुआ था और मानसिक तौर पर उन्हें परेशान किया जा रहा था।
स्मरण रहे कि बुधवार की शाम सवा चार बजे के करीबपटियाला की अति सुरक्षा जेल की बैरक में संदिगध अवस्था के चलते मौत हो गई। जबकि जेल के सुपरीटेंडट राजन कपूर के मुताबिक शाम 4 बजे के करीब मिंटू ने डयूटी हवालदार से सीने में दर्द होने की शिकायत की थी, तो उन्हें तुरंत राजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां मिंटू को मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर मिंटू की मौत के अफसोस के साथ-साथ तरह-तरह के सवाल-जवाब उठाएं जा रहे है। जबकि पटियाला समेत पंजाब क ी 5 जेलों में बंदी सिंहों के द्वारा भूख-हड़ताल किए जाने के भी खबर है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा।
– सुनीलराय कामरेड
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



