Muzaffarnagar Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना तहसील क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में दो युवकों ने बेहद लापरवाही भरा कदम उठाया है। यह घटना उमरपुर गांव की है, जिसने पूरे इलाके में चिंता और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिसकी ऊंचाई करीब 200 फीट बताई जा रही है। इतना ही नहीं, वे टंकी के अंदर उतर गए और वहां नहाने और तैरने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Muzaffarnagar Viral Video: पीने के पानी को लेकर बढ़ी चिंता
यह टंकी पूरे गांव को पीने का पानी सप्लाई करती है। ऐसे में युवकों की इस हरकत से लोगों में डर और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस तरह कोई टंकी में गंदगी फैलाए या कोई खतरनाक पदार्थ डाल दे, तो इससे सैकड़ों लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। घटना सामने आने के बाद गांव के लोगों ने नाराजगी जताई है।
उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी गलती दोहराने की हिम्मत न करे।
#WATCH गांव के पीने के पानी की टंकी में घुसकर नहाते दिखे रीलबाज! #Muzaffarnagar में 200 फीट ऊंचे वॉटर टैंक पर चढ़कर युवकों ने वीडियो बनाया और अंदर स्नान किया —
यही पानी पूरे गांव के घरों और किचन तक सप्लाई होता है।
घटना के बाद स्वच्छता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल।
🚰⚠️#UPNews… pic.twitter.com/OZiuKbSj8a— News & Features Network | World & Local News (@newsnetmzn) April 28, 2026
पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान
इस मामले में उमरपुर चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, अभी तक कार्रवाई से जुड़ी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। पहले भी कई बार लोग सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए खतरनाक हरकतें करते देखे गए हैं। लेकिन अब यह ट्रेंड और ज्यादा बढ़ता जा रहा है, जो चिंता का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया का बढ़ता क्रेज बना खतरा
आज के समय में सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कुछ सेकंड के वीडियो के लिए इस तरह की हरकतें करना न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकता है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समाज और प्रशासन दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को समझना होगा कि वायरल होने से ज्यादा जरूरी उनकी और दूसरों की सुरक्षा है। साथ ही, प्रशासन को भी ऐसे मामलों में तुरंत और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इस खतरनाक ट्रेंड पर लगाम लगाई जा सके।
यह भी पढ़ें: अंदर बैठे कैदी, पुलिस लगाती रही बस को धक्का! अमृतसर में दिखा अजीब और हैरान के देने वाला नजारा, देखें VIDEO


Download Android App
Download iOS App




