दुनिया के कई ऐसे रहस्य हैं जिसको जानने के बाद लोग चौंक जाते हैं। सऊदी अरब में भी ऐसा ही एक रहस्य है जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। सऊदी अरब के उत्तर के अल जॉफ प्रांत में एक रेगिस्तान है वहां पर एक रहस्यमी गड्ढा है। इस रहस्यमी गड्ढे के बारे में कहते हैं कि आज तक इसे कोई भी भर नहीं पाया है।

इसके पीछे भी बहुत ही अजीब सी वजह बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस रहस्यमी गड्ढे का वीडियो कुछ साल पहले खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में बताया गया था कि कुछ भी गड्ढे में डाला जाता है वह बाहर अपने आप आ जाता है। इस गड्ढे का कुदरत का करिश्मा भी बताया जाता है।

उस वीडियो में गड्ढे को एक बुल्डोजर की मदद से कुछ लोग भरने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जैसे ही वह मिट्टी उसमें डालते वह वैसे ही बाहर आ जाती। अगर इस गड्ढे में मिट्टी डाली जाती है तो रेत का 100 फीट ऊंचा फव्वारा आ जाता है।

इस फव्वारे में अंदर से कोई भी चीज बाहर आ जाती है। एक लाख 212 वर्ग किलोमीटर में अल जॉफ का पूरा रेगिस्तान फैला हुआ है। रेगिस्तान होने की वजह से यह ज्यादातर गर्म रहती है और बारिश तो यहां बहुत कम होती है।

ऐसा कहा जाता है कि इस गड्ढे में ब्लोहोल्स हैं जिसकी वजह से यह भरता नहीं है। ब्लोहोल्स इस गड्ढे से किसी भी चीज को बहुत तेज रफ्तार में बाहर फेंक देता है। बता दें कि ऐसे ब्लोहोल्स रेगिस्तान के छोटे-छोटे गड्ढों में अपने आप बन जाते हैं। जो गड्ढे में कुछ भी भरने से रोकते हैं। प्राकृतिक वैक्यूम भी इन ब्लोहोल्स को बोला जाता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम, हवा के तापमान और दबाव पर ब्लोहोल्स निर्भर होते हैं। किसी भी गड्ढे के ऊपर से जब हवाएं जाती हैं वह गर्म होती हैं और उनका घनत्व वही होता है जो गड्ढे के अंदर वाली हवा का होता है।

इसी वजह से हवा का प्रवाह ब्लोहोल्स पर बंद हो जाता है और बाहर की हवा जैसे-जैसे गर्म होने लगती है वह अंदर की हवा को तेजी से बाहर फेंकती है। इसी वजह से जब भी इन गड्ढों में कुछ डाला जाता है तो वह खुद बाहर आ जाता है।


Download Android App
Download iOS App



