कुदरत का करिश्मा आसमान में दिखा प्राकृतिक लाइट शो, देखने के लिए तरस जाती है आंखे

Summary :

ग्रेट ब्रिटेन के आसमान में कुछ ऐसा हुआ है जिसने सभी लोंगो को काफी खुश कर दिया है। नॉदर्न लाइट ये एक ऐसी प्राकृतिक घटना है जिसे कोई भी शख्स अपनी जीवन में सिर्फ एक बार ही देख पाता है। शानदार अरोरा बोरेलिस के नजारों को दिखाने के लिए ब्रिटिश फ्लाइट का पायलट काफी देर तक जहाज को हवा में घुमाता रहा।

कुदरत का करिश्मा कुछ ऐसा होता है जिसे हम अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं भूल सकते है। आप भी जब किसी पहाड़ी इलाके या किसी ऐसे जगह जाते होंगे जहां हर तरफ आपको सिर्फ प्राकृतिक चीजे देखने को मिले तो शायद ही आप अपनी यादों की डायरी से उनको निकाल पाए। कुछ हद तक लोग अर्टिफिकल प्राकृतिक सेट बना लेते है लेकिन तब भी असली-असली ही होता है। 
सुबह-सुबह धुप की किरण, रातों में चाँद की चांदनी रात सब कुछ ऐसा होता है जैसे हम एक अलग ही दुनिया में खो चुके हो। कुछ डिस्को लाइट की रोशनी आसमान में काफी ऊंची-ऊंची जाती है जो देखने में भी काफी अच्छा लगता है। लेकिन कभी आपने प्राकृतिक डिस्को लाइट देखी है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमे कुदरत का करिश्मा आसमान प्राकृतिक लाइट शो दिखा है। हर आदमी अपने जीवन में ये प्राकृतिक लाइट शो सिर्फ एक बार ही देख पाता है।
ग्रेट ब्रिटेन के आसमान में कुछ ऐसा हुआ है जिसने सभी लोंगो को काफी खुश कर दिया है। नॉदर्न लाइट ये एक ऐसी प्राकृतिक घटना है जिसे कोई भी शख्स अपनी जीवन में सिर्फ एक बार ही देख पाता है। शानदार अरोरा बोरेलिस के नजारों को दिखाने के लिए ब्रिटिश फ्लाइट का पायलट काफी देर तक जहाज को हवा में घुमाता रहा। आइसलैंड से यूनाइटेड किंगडम के लिए उड़ान भर रहे इस विमान के यात्री इस नजारे को देखने के लिए खुद को भाग्यशाली मान रहे है। 

आपको बता दे, नॉर्दर्न लाइट्स एक खगोलीय घटना, जिसे अरोरा के रूप में भी जाना जाता है। आमतौर पर केवल पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के आस-पास दिखाई देती है, जहां अंतरिक्ष में चार्ज पार्टिकल ऊपरी वायुमंडल में गैस के अणुओं से टकराते हैं। तब इस तरह का नजारा दिखाई देता है। आइसलैंड से मैनचेस्टर, इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने वाली जीजेट फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को करामाती नॉर्दर्न लाइट के दृश्य को दिखाने के लिए, पायलट ने पूरे 360-डिग्री लूप में विमान को उड़ा कर अपने रास्ते में बदलाव किया। 

कई यात्री इस नजारे को देखकर काफी खुश नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए तस्वीरें शेयर की। प्राकृतिक का ये अद्भुत नजारा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इस प्राकृतिक नज़ारे लाइट शो की अपने घर से भी देखा। 

Desk Team