नवरात्री मां दुर्गा की पूजा और उपासना का पर्व माना जाता है। साल भर में चार बार नवरात्रि मनाए जाते हैं। वैसे तो साल में दो नवरात्री को सबसे खास माना जाता है। पहली चैत्र नवरात्रे और दूसरी शारदीय नवरात्रे। इसके अलावा साल में दो बार गुप्त नवरात्रे भी होते हैं। पहला गुप्त नवरात्रे आषाढ़ मास में शुरू होता है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आषाढ़ नवरात्रि शुरू होते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जून, गुरुवार से हो रही है। इसका समापन 09 जुलाई, शनिवार को होगा।
प्रतिपदा तिथि का आरंभ – 29 जून 2022, सुबह 8 बजकर 21 मिनट
प्रतिपदा तिथि का समाप्ति – 30 जून 2022, सुबह 10 बजकर 49 मिनट

गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की आराधना की जाती हैं। इनमें मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी शामिल हैं।

अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की अशुभ दशा की वजह से आपके जीवन में बहुत सी समस्याएं चल रही हैं तो गुप्त नवरात्र में आपको ग्रह शांति यज्ञ करवाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गुप्त नवरात्र में की जाने वाली यह पूजा बेहद असरदार होती है और आपकी कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करती है।


Download Android App
Download iOS App



