आप भी घर से बाहर हो और आपको भी पब्लिक वाशरूम यूज़ करना पड़े तो आप भी कई बार सोचते है। वो ऐसा इसलिए क्योकि आपको सार्वजनिक शौचालय में काफी गंदगी मिलती है। आपमें से काफी कम लोग ही सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल करने के बारे में सोचते होंगे। पर क्या हो जब आपको एक ऐसा सार्वजनिक शौचालय मिल जाएं जो देखने में किसी राज महल से कम न लगे, तो आप क्या करेंगे।
हम आपको जिस टॉयलेट को देखने जा रहे हैं उसे देखकर आप चौंक जाएंगे। अगर आपको थाईलैंड में ऐसा वॉशरूम मिल जाए तो आप चौंक जाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। क्योंकि इंटरनेट पर गोल्डन कलर के एक वॉशरूम का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई हैरान हैं।सुनहरे रंग में चमचमाती इमारत हरे पौधों से घिरी देखने में कोई भी यही सोचेगा कि यह कोई महंगा महल है।
इंस्टाग्राम यूजर कृशांगी ने अपने अकॉउंट से शेयर किया है। वीडियो को वाशरूम गोल्स के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। ये वीडियो आपको जरूर हैरान कर देगा। आपको जानकर हैरानी होगी यह कोई महल नहीं है। यह एक शौचालय है। वीडियो की शुरुआत में एक बाथरूम शानदार डिजाइन में सुनहरे रंग में चमकता हुआ नजर आता है। वॉशरूम के बाहर गार्डन नजर आ रहा है।
अगर आप इस डिजाइन को देखेंगे तो आपको लगेगा कि इसे कितने अद्भुत ढंग से बनाया गया है। वीडियो बनाने वाली लड़की कृशांगी ने वीडियो में कहा है ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं वॉशरूम में वीडियो बनाऊंगी। लेकिन आज मैं खुद को रोक नहीं सकीय ‘वॉच इट’ टाइटल से शेयर किया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि भारत में तो यह सपने से कम नहीं है।