पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री,प्रसिद्ध समाजवादी नेता एवं वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी भाई वैद्य उर्फ भाल चन्द, सदाशिव वैद्य के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने आज अपने शोक-संदेश में उन्हें एक सच्चा समाजवादी तथा समाज के वंचित समुदाय के लिये काम करने वाला एक मौन साधक बताया और कहा कि भाई वैद्य डा. राम मनोहर लोहिया और लोकनायक जयप्रकाष नारायण के साथ रहे थे।
वह जनता पार्टी के महासचिव रह चुके थे और आपातकाल के समय जेल भी गये थे। उनके निधन से समाजवाद एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



