जीवन में कितना भी खराब समय चल रहा हो इन चीजों का दान करने से खत्म हो जाता है दुर्भाग्य

Summary :

शास्‍त्रों और पुराणों में भी लिखा है और यह बात हम अपने घरों में बुजुर्गों के मुंह से भी सुनते आए हैं कि हमें अपनी कमाई का कुछ हिस्‍सा दान-पुण्‍य में भी खर्च करना चाहिए

शास्‍त्रों और पुराणों में भी लिखा है और यह बात हम अपने घरों  में बुजुर्गों के मुंह से भी सुनते आए हैं कि हमें अपनी कमाई का कुछ हिस्‍सा दान-पुण्‍य में भी खर्च करना चाहिए। ऐसा करके न सिर्फ अपने इस जन्‍म केअच्‍छे कर्मों का पुण्‍य प्राप्‍त करते हैं बल्कि परलोक में भी अपने लिए बेहतर स्‍थान प्राप्‍त करते हैं। अन्नदान, वस्त्रदान, विद्यादान, अभयदान और धनदान, ये सारे दान इंसान को पुण्य का भागी बनाते हैं।
भगवान शिव  की विशेष कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन चावल, सफेद वस्‍त्र, सफेद पुष्‍प व मिश्री-नारियल का दान जरुर करें।
वस्त्रों का दान करने से आर्थिक स्थिति हमेशा उत्तम रहती है। इसलिए वस्त्रों का दान जरुर करें। यदि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो आप सस्ते कपड़ो का दान करे।फटे पुराने या खराब वस्त्रों का दान कभी भी न करें। 
जल से भरे पानी के पात्र: गर्मी के मौसम में पानी पिलाना सबसे पुण्य का काम माना जाता है। यदि आप पैसों की तंगी से परेशान है तो पानी का दान कर सकते हैं या यूं कहे कि आप जल से भरे पानी के पात्र की स्थापना कर सकते हैं या जगह जगह पानी का पिआऊं लगवा सकते हैं।
शास्त्रों में मौसमी फल का दान करने की सलाह भी दी गई है। गर्मी में  आम का दान विशेष लाभ दायक होता है। आम का संबंध सूर्य देव से बताया गया है। इसलिए गर्मी के मौसम में आम का दान करने से सूर्य देव की कृपा से हर कार्य में सफलता मिलती है।
हिंदू धर्म में दान को विशेष महत्व दिया गया है। खास मौकों, तिथि और तिज-त्योहार पर दान देने से कई गुणा फल की प्राप्ति होती है।

Desk Team