बीते मंगलवार के दिन नोएडा पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडलस से एक दिल को छू देने वाली तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो चुकी है। लोग फोटो में मौजूद पुलिसकर्मी की खूब तारीफें कर रहे हैं। क्योंकि बहुत कम बार ऐसा देखा गया है कि जब कोई किसी के साथ ऐसी इंसानियत पेश कर सके। ऐसे में ही उस पुलिस अफसर ने इंसानियत की एक बेहद खूबसूरत मिसाल कायम की है। बता दें कि इस वायरल हो रही फोटो में पुलिस अफसर एक भूखे बुजुर्ग को अपने हाथों से खाना खिलाता हुए नजर आ रहा है।
इन्होंने इंसानियत की मिसाल कायम करी
ये तस्वीर नोएडा पुलिस द्घारा 25 जून को शेयर की गई थी। इसके साथ ही इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा है पुलिस चौकी प्रभारी अट्टा उपनिरीक्षक सौरभ कुमार यादव ने दी मानवता की मिसाल बुजुर्ग व्यक्ति को अपने हाथो से खिलाया खाना थाना सेक्टर-20 नोएडा। खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर पर 400 से ज्यादा लाइक्स और करीब 89 री-ट्वीट आ चुके हैं।

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट :https://twitter.com/noidapolice/status/1143589473839661057
पुलिस को सलाम किया लोगों ने…











Download Android App
Download iOS App



