यह नर्स अपनी रोती हुई बेटी को बाहों में भी नहीं भर सकी, वीडियो वायरल

Summary :

कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में चल रहा है। कोरोना वायरस की वजह से अब तक चीन में 800 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए हैं।

कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में चल रहा है। कोरोना वायरस की वजह से अब तक चीन में 800 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए हैं। इस वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज अस्पतालों में हो रहा है। इसकी वजह से लंबी शिफ्टस में डॉक्टर्स और नर्से काम कर रहे हैं। 
जब तक वह इलाज करते रहते हैं तब तक उनके चेहरे पर मास्क रहते हैं और इस वजह से उनके चेहरे पर उसके निशान साफ दिखाई देते हैं। इसी बीच एक नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह नर्स अपनी रोती हुई बेटी को कोरोना वायरस की वजह से गले नहीं लगा पाई। 
भावुक हो गए लोग

खबरों के अनुसार, हेनान प्रांत के एक अस्पताल में यह नर्स है। वहां पर उससे मिलने के लिए उनकी बेटी आई। वह रोती रही। लेकिन मास्क और ओवरकोट पहने मां उससे दूर से ही बात करती रही। नर्स अपनी जगह पर खड़ी रहकर बाहों को फैलाकर उसे गले से लगाने की चाहत पूरी करती नजर आई। मां से नम आंखों के साथ बच्ची ने पूछा कि वह घर कब आएंगी। मां ने बच्ची को जवाब देते हुए कहा कि वह एक दानव से लड़ रही हैं और जब उसे परास्त कर देगी तब घर लौटेंगी।
यह वीडियो लगा रहा है लोगों के दिलों पर चोट

1.

2.

3.


सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही छा गया है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 36 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3 ‌हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा कि यह बहुत दर्दनाक है। वहीं कुछ लोगों की आंखें भी इस लम्हे को देखकर भर गईं। 

Desk Team