हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है,लेकिन अब इस वीडियो ने लोगों को बहुत ज्यादा इमोशनल भी कर दिया है। क्योंकि हमनें और आप सभी ने अपने आस-पास कई सारे ऐसे लोगों को अक्सर खाना फेंकते हुए देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी को पानी से रोटी धोने के बाद खाते हुए देखा है? अगर नहीं तो यहां आज आप देख लीजिए। क्योंकि इसे देखने के बाद हो सकता है कि आप कभी भूले से भी दोबारा खाना नहीं बर्बाद करेंगे।

वैसे सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल जरूर हो रही हो,लेकिन अब तक इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि यह वीडियो कब और कहां पर शूट किया गया है। बावजूद इसके लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

कुल मिलाकर ये भूख ही तो है जो किसी के ज्यादा पेट भरने पर उससे रोटी को फिकवा देती है और वही रोटी कोई दोबारा उठा कर उसे धो कर कहा लेता है। इस दिल छू लेने वाले वीडियो को @upcopsachin नाम के ट्विटर यूजर ने 20 फरवरी को शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ये भूख ही तो है, जो किसी से पेट भरने पर रोटी फिकवा देती है और किसी से उसी रोटी को दुबारा उठवा के धुलवा लेती है। हृदय विदारक विडियो।
ये भूख ही तो है,
जो किसी से पेट भरने पर रोटी फ़िकवा देती है और किसी से उसी रोटी को दुबारा उठवा के धुलवा लेती है।हृदय विदारक विड़िओ… pic.twitter.com/joG423khdE
— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) February 20, 2020
वीडियो में क्या है?
ये वायरल वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है,जिसमे एक बुजुर्ग रोटी को पानी से धोकर खाते हुए दिखाई दे रहा है। इस तरह के वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोगों की यह अपील है कि वह किसी भी हालत में खाना बर्बाद नहीं करें। क्योंकि इस दुनिया में आज भी कई सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें दो वक्त की भी रोटी नहीं नसीब होती है।
#निःशब्द
कहना तो बहुत कुछ बस #दिल और #दिमाग दोनो #सुन्न कर दिये #वीडियो ने ?????— कुलदीप धीमान ? Isupport #CAB N #NRC (@sahab_dhiman) February 21, 2020
उफ़्फ़।
आखिर ऐसा क्यों?— स.सिंह (@SSingh13735822) February 21, 2020


Download Android App
Download iOS App



