अर्जुन रेड्डी फेम सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द करेंगे बॉलीवुड में दमदार डेब्यू , अनन्या पांडे के साथ जमेगी जोड़ी

Summary :

अर्जुन रेड्डी फेम साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे लीड रोल निभाती नजर आएंगी। अनन्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी।

अर्जुन रेड्डी फेम साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे लीड रोल निभाती नजर आएंगी। अनन्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। 
जानकारी के मुताबिक़, विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे, साउथ के जाने माने निर्देशक पुरी जगन्नाथ की आगामी प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। निर्माता – निर्देशक करण जौहर ने ट्विटर पर इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान किया। अभी इस फिल्म प्रोजेक्ट के लिए कोई टाइटल नहीं चुना गया है। 

इस फिल्म प्रोजेक्ट के निर्माता करण ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पुरी जगन द्वारा निर्देशित अपने पैन-इंडिया वैंचर में देवरकोंडा के साथ खूबसूरत अनन्या पांडे का स्वागत कर रहा हूं। यह काफी रोमांचकर सफर होने वाला है।”

अनन्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में विजय देवरकोंडा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि किसी पैन-इंडिया फिल्म के साथ जुड़कर वह काफी खुश और रोमांचित हैं और वह खुद को धन्य महसूस कर रही हूं। 

जगन्नाथ ने लिखा, ‘हमारे पैन-इंडिया उद्यम में अपने हीरो के साथ खूबसूरत अनन्या का स्वागत कर बहुत खुश हूं। करण जौहर इस फिल्म का निर्माण करेंगे। इसे बनाने के दौरान खूब मजा आएगा।’
देवरकोंडा ने भी तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्म उद्योग में अनन्या का स्वागत किया। फिल्म से जुड़ी किसी भी और जानकारी का अभी खुलासा नहीं किया गया है। साउथ की एक्ट्रेस चार्मी कौर इस फिल्म की सह – निर्माता है। 

Ujjwal Jain