भारत में कई ट्रेने चलती हैं और हर दिन हजारों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं
भारत में कई सालों से ट्रेने चल रही हैं जिसके कारण लोगों का सफर बिना किसी परेशानी के आसान हो जाता है
लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में चलने वाली सबसे सबसे पुरानी ट्रेन कौन सी है और उसकी शुरुआत कब से हुई

भारत में सबसे पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बोरीबंदर से ठाणे के बीच चलाई गई थी। यह ट्रेन एक पैसेंजर ट्रेन थी
कुल 400 लोगों ने इस पहली और खास ट्रेन में सफर किया था। इस ट्रेन में 14 डिब्बे थे और इसे तीन भाप इंजनों ने खींचा था
वहीं हावड़ा कालका मेल भारत की सबसे पुरानी और लगातार चलने वाली ट्रेन है
हावड़ा कालका मेल ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से हरियाणा के कालका तक चलती है और यह देश की अब तक की सबसे पुरानी मेल ट्रेन में से एक है
बता दें कि 158 सालों से भारत में हावड़ा कालका मेल चल रही है। पहले इस ट्रेन को दिल्ली तक ही चलाया जाता था। लेकिन इस ट्रेन का रूट 1891 में बदल दिया गया और कालका तक कर दिया गया
हावड़ा कालका मेल ट्रेन को भारत में नेताजी एक्सप्रेस भी कहा जाता है। इसे भारत की सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक ट्रेन माना जाता है



Download Android App
Download iOS App












