OMG: शख्स ने खुद कर ली अपने ब्रेन की सर्जरी, ड्रिल मशीन से किया छेद और अब…

Summary :

हो सकता है आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा हो, लेकिन माइकल इस कामों के अपने हाथों से करने के दावा करता है। इसके लिए उसने पास के ही एक दूकान से एक ड्रिल मशीन खरीदा और अपने दिमाग की सर्जरी…

बात जो सुनकर हर कोई हैरान हो जाएं। हां एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जानकारी के अनुसार एक शख्स ने खुद अपने दिमाग की सर्जरी कर उसमे एक चिप लगाई है। साथ ही शख्स ने दावा किया कि अब वो अपने सपने को अपने आप से काबू कर सकता है। इस शख्स का नाम माइकल रेडुगा है, जो पेशे से एक रिसर्चर हैं। 
इससे भी ज्यादा हैरानी की बात तब हुई जब शख्स को न्यूरो सर्जरी के बारें में कुछ भी जानकारी नहीं है। एक इस मामले को जानने के बाद हर कोई हैरान है। बताया गया कि शख्स ने इस काम को अपने लिविंग रूम में अंजाम दिया। अब ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मामला कजाकिस्तान का है, जहां शख्स को अपने दिमाग की सर्जरी करने के लिए दस घंटे का समय लगा। 
बताया गया कि इस समय उस शख्स का एक लीटर से अधिक खून बह गया। हो सकता है आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा हो, लेकिन माइकल इस कामों के अपने हाथों से करने के दावा करता है। इसके लिए उसने पास के ही एक दूकान से एक ड्रिल मशीन खरीदा और अपने दिमाग की सर्जरी खुद कर ली। 

माइकल ने कहा उन्हें इस काम को करने से पहले थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन जब उसने अपने काम को करना। राडुगा ने एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे खुशी है कि मैं बच गया लेकिन मैं मरने के लिए तैयार था,” उन्होंने आगे कहा, “कई लोगों के लिए, यह किसी प्रकार का मनोरंजन होगा। 
अब, एक लकवाग्रस्त व्यक्ति की कल्पना करें जो इस जीवन में कुछ भी अनुभव नहीं कर सकता है और अब हम उसे एक स्पष्ट सपने में जाने में मदद करने का एक तरीका ढूंढते हैं जहां सब कुछ संभव है। 

Desk Team