ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर से दरिद्रता रूपी कचरे को साफ़ करके घर में सुख समृद्धि लाती है। यदि आप अपने घर में झाड़ू सही ढंग से रखते हैं, किसी शुभ दिन उसे खरीदकर घर लाते हैं तो देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा ही बनी रहती है और आपका घर हमेशा धन धान्य से भरा रहता हैं। झाड़ू को खरीदने, घर में रखने, इसके इस्तेमाल के लिए कोई निश्चित समय होने और झाड़ू को घर से बाहर फेंकने के कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं। आइए जानते हैं झाड़ू के नियमों के बारे में। सबसे पहले आपको बताते हैं कि पुरानी झाड़ू का क्या करें।

इस दिन हटाएं झाड़ू-
गुरुवार या फिर शुक्रवार को पुरानी झाड़ू को घर से बाहर न फेकें। इन्हें इस दिन घर से फेंकना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।वास्तु और ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि घर की पुरानी झाड़ू को आपको शनिवार, अमावस्या, होलिका दहन के बाद, या ग्रहण के बाद अपने घर से निकाल देना चाहिए| वास्तु में शनिवार या अमावस्या के दिन को झाड़ू फेकने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
झाड़ू खरीदने के लिए यह दिन शुभ
अगर आपके घर की झाड़ू पुरानी हो गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो मंगलवार, शनिवार या फिर अमावस्या का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इन्हीं दिनों पर नई झाड़ू का प्रयोग करना भी शुरू करना चाहिए। ऐसा करने से घर के दोष समाप्त होते हैं और धन संपन्नता आती है।

वास्तु और ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि घर की पुरानी झाड़ू को आपको शनिवार, अमावस्या, होलिका दहन के बाद, या ग्रहण के बाद अपने घर से निकाल देना चाहिए| वास्तु में शनिवार या अमावस्या के दिन को झाड़ू फेकने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

हमारे देश में दीपावली का त्योहार हजारों सालों से उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस से पहले घरों की साफ-सफाई की जाती है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के झाड़ू खरीदना काफी शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई झाड़ू से भी घर को एक बार साफ करना चाहिए और इन झाड़ू को छुपाकर रखना चाहिए, जिससे घर में बरकत बनी रहती है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर धनतेरस के दिन एक नहीं बल्कि तीन झाड़ू खरीदनी चाहिए। एक से घर की और एक से मंदिर की सफाई करनी चाहिए। इसके साथ एक ओर नई झाड़ू को घर में छिपाकर रख देना चाहिएय़


Download Android App
Download iOS App



