खाने में तड़का लगाने से लेकर सलाद तक अगर प्याज न हो तो फिर खाने का स्वाद बिल्कुल नहीं आता। बेशक प्याज को काटते वक्त आंखों में से पानी जरूर आता है। लेकिन प्याज खाने के जो ढेर सारे फायदे होते है उसका शायद ही कोई और चीज मुकाबला कर पाए।

खासकर तो गर्मियों के दिनों में क्योंकि कहा जाता है कि प्याज खाने से लू नही लगती है। लेकिन आपको यह बात जानकारी हैरानी होगी कि प्याज केवल हमारी बॉडी के लिए ही सेहतमंद नहीं बल्कि ये बाकी अन्य कामों को भी करने में सक्षम है। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि आप प्याज को अन्य किन-किन चीजों से कर सकते हैं इस्तेमाल।

प्याज के कुछ अलग तरह से उपयोग
1.अगर चावल पकाते वक्त जल जाए तो ऐसे में आप गैस के पास में आधा प्याज रख दें। ऐसा करने से ये जले हुए चावल की गंध को सोख लेगा।

2.यदि ग्रिल पर खाने का सूखा दाग लग गया हो तो उस पर प्या का टुकड़ा रगड़ दें। ग्रिल तुंरत साफ हो जाएगी।

3.लोहे के चाकू या अन्य किसी और चीज पर जंग लग गया हो तो उस जगह पर आधा प्याज काट कर रगड़ दें। तभी के तभी आपको जंग से छुटकारा मिल जाएगा।

4.गैस स्टोव अगर गंदा हो गया है तो प्याज के टुकड़ों के साथ नामक डालकर इसे साफ कर लें। ऐसा करने से गैस एक दम साफ हो जाएगा।

5.यदि किचन का एग्जॉस्ट फैन या फिर चिमनी गंदी हो गई है तो उसे साफ करने के लिए प्याज में बेंकिग सोड़ा लगाकर उसकी सफाई करें।

6.मेटल के किसी भी बर्तन की सफाई करने के लिए पानी में प्याज को डालकर इसे पीस लें। फिर इसे एक कपड़े की सहायता से मेटल के बर्तन पर रगडें। इस प्रक्रिया को करने से बर्तन एकदम साफ हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



