हरा रंग करके तोता बताकर बेची मुर्गी, पाकिस्तानी शख्स का कारनामा देख ऑनलाइन खरीददार के उड़ गए होश

Summary :

एक इंस्टाग्राम पेज ने एक हरे रंग की मुर्गी की फोटो शेयर करते हुए ये दावा किया है कि एक पाकिस्तानी शख्स ने मुर्गी को तोता बचाकर ऑनलाइन बेच दिया।

इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए। इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। कई बार ऐसा वीडियो या फोटो वायरल हो जाती है जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस बार पाकिस्तान के एक शख्स का कारनामा सुर्खियों में बना हुआ है। इस शख्स ने ऐसा काम किया है जिसे सुनकर लोग अपनी हंसी ही नहीं रोक पा रहे हैं। 
हाल ही में इंटनरेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग अपना सिर पकड़ने को मजबूर हो गए हैं। आजकल लोग हर चीज ऑनलाइन खरीदने और बेचने के आदि हो गए हैं और कई बार लोग मंगाते क्या है और आ कुछ और ही जाता है और इस बार भी तो हद ही हो गई है। एक शख्स ने ऑनलाइन तोता ऑर्डर किया था मगर जब उसे उसका ऑर्डर मिला तो वो हैरान रह गया।
दरअसल, एक इंस्टाग्राम पेज ने एक हरे रंग की मुर्गी की फोटो शेयर करते हुए ये दावा किया है कि एक पाकिस्तानी शख्स ने मुर्गी को तोता बचाकर ऑनलाइन बेच दिया। पोस्ट में जो बात लिखी है फिलहाल, उसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है मगर सोशल मीडिया पर इस पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है। इस खबर को देखने के बाद लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

वायरल हो रही इस तस्वीर में हरे रंग का तोता नजर आ रहा है, जो दिखने में मुर्गी जैसा है. फोटो के साथ कैप्शन लिखा है कि पाकिस्तानी दुकानदार ने मुर्गी को हरे रंग से रंगा और तोता बताकर साढ़े छह हजार में ऑनलाइन बेच दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ये दावा किया जा रहा है कि ऐसा कारनामा पाकिस्तान के कराची के शख्स ने किया है। पोस्ट पर लोग अब जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लोगों की प्रतिक्रिया भी बेहद मजेदार है।
वहीं, कुछ लोग इस फोटो को एडिटेड बता रहे हैं। इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘फोटो देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसा भी हो सकता है क्या?’ वहीं, एक और अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये फेक हैं। मैंने OLX पर चेक किया, उसने असली तोता ही लगाया है।’ ये इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट 6  मई को शेयर की गई थी। इस पोस्ट को अब तक 22 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Desk Team