पाकिस्तान अब भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी का मुरीद हो गया है। पाकिस्तान ने एक विज्ञापन में अभिनंदन की तरह के इस शख्स को दिखाया है जो अभिनंदन की तरह बेबाकी से जवाब दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

भारत और पाकिस्तान का मैच आईसीसी विश्व कप में 16 जून को खेला जाना है। मैच से पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान ने एक विज्ञापन बनाया है जो जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान ने एक शख्स को भारतीय वायुसेना के विंंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के लुक में दिखाया है।

इस विज्ञापन में अभिनंदन की तरह मॉडल को दिखाने और बोलने की कोशिश कराई गई है। अभिनंदन की ही तरह इस मॉडल ने मूंछे बनाई हुई हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से कई यह शख्स पूछता हुआ नजर आ रहा है। वह पूछ रहा है भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन क्या होगा? पाकिस्तान टीम की स्ट्रेटजी क्या होगी?
अभिनंदन की ओर से जवाब देने की कोशिश
बता दें कि अभिनंदन की तरह हुबुबू दिखने वाला ये शख्स बिल्कुल जवाब भी उसी की तरह ही दे रहा है। ‘I am sorry, I am not supposed to tell you this’ इतना ही नहीं वह अभिनंदन की तरह चाय पीते हुए भी नजर आ रहा है।

ये घटना 27 फरवरी की है
विंग कमांडर अभिनंदन बालाकोट एयरस्ट्राइक के पाकिस्तान के बाद पाक के एफ-16 विमान को मार विमान को मार गिराने के बाद अभिनंदन का मिग-21 विमान पाक सीमा के अंदर जा गिरा था। ये पूरा मामला 27 फरवरी का है। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी आर्मी ने कस्टडी में रखा था। इसके बाद भारत कूटनीतिक दबाव के बाद अभिनंदन को दो दिन के अंदर ही पाकिस्तान ने वापस भारत छोड़ दिया था।

इससे पहले स्टार सपोर्टस ने बनाया था वीडियो-


Download Android App
Download iOS App



