Panda video viral : सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसे देखने के बाद हम उनकी तारीफ करते नहीं थकते। पशु-पक्षियों के अनोखे और अद्भुत वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं, जिस देखकर नजर उनसे हटती ही नहीं हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा पांडा के क्यूट वीडियो पसंद किए जाते हैं। पांडा की क्यूटनेस की वजह से वे बेहद प्यारे लगते हैं। ऐसे में हाल हीं में पांडा का एक नया वीडियो वायरल (Panda video viral) हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।
देखें पांडा का क्यूट वीडियो
Still wondering how does this species survive in the wild.. pic.twitter.com/joydXcJWu5
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 8, 2024
Courtesy : @AMAZlNGNATURE
वायरल हो रही वीडियो में फर्श पर लोटते एक पांडा नजर आ रहा है। इस वीडियो को देख कई लोगों को अपने बचपन की याद आ सकती है। शुरुआत में पांडा कुछ ऊंचाई से गिरता है और फिर फर्श पर लोटते हुए लुढ़कना शुरू कर देता है। इस वीडियो (Panda video viral) में जिस तरह से ये पांडा मस्ती कर रहा है, बिल्कुल किसी छोटे बच्चे की तरह लग रहा है।
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
बता दें कि इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो (Panda video viral) पर कमंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि “पांडा मेरे पसंदीदा जानवर हैं! मैं वास्तव में उनसे मिलने के लिए चीन जाना चाहता हूं!” वहीं किसी दूसरे यूजर ने लिखा, “यह बहुत प्यारा है”


Download Android App
Download iOS App



