ये शख्श जा रहा था अमेरिका 81 साल का बूढ़ा बनकर, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

Summary :

32 साल का एक शख्स न्यूयॉर्क 81 साल के बूढ़े के गेटअप में जाने की कोशिश कर रहा था और उसे एयरपोर्ट पर ही सीआईएसएफ की टीम पकड़ लिया।

32 साल का एक शख्स न्यूयॉर्क 81 साल के बूढ़े के गेटअप में जाने की कोशिश कर रहा था और उसे एयरपोर्ट पर ही सीआईएसएफ की टीम  पकड़ लिया। बूढ़े दिखने के लिए इस शख्स ने सफेद रंग से अपने बाल और दाढ़ी को रंग दिया था। इतना ही नहीं इमिग्रेशन को पागल बनाकर इस शख्स ने अपना क्लियरेंस भी ले लिया था। लेकिन यह शख्स सीआईएसएफ की नजरों में आ गया था। यह शख्स गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। एयरपोर्ट पर दबोचने के बाद सीआईएसएफ ने पुलिस को इसे दे दिया। 
सीआईएसएफ ने बताया कि इसका नाम जयेश पटेल है और यह अहमदाबाद का रहने वाला है। इसकी उम्र 32 साल की है। उन्होंने कहा कि जयेश पटेल 81 साल के बूढ़े की तरह न्यूयॉर्क जा रहा था और उसने अपना नाम अमरीक सिंह बताया था। इतना ही नहीं बूढ़ा दिखने के लिए जयेश पटेल ने जीरो नंबर का चश्मा भी लगा लिया था ताकि किसको उस पर शक ना हो। सबसे मजेदार बात यह कि वह व्हीलचेर पर जा रहा था।
प्लेन में जाने के लिए जो अंतिम सुरक्षा जांच होती है उस दौरान उसे सीआईएसएफ के एसआई राजवीर सिंह ने वील चेयर से उठने को कहा तो उसने मना कर दिया। इतना ही नहीं उसने उनसे आंख मिलाकर भी बात नहीं की जिसके बाद एसआई राजवीर सिंह को उस पर शक हो गया। 

जयेश के पासपोर्ट को जब एसआई ने देखा तो उस पर उसकी जन्म तिथी 1 फरवरी 1938 की थी। जिस हिसाब से उसकी उम्र 81 साल की हुई। उसके बाद जब जयेस की स्किन को एसआई ने ध्यान से देखा तो बूढ़ापे वाली नहीं लग रही थी। उसके बाद तो उससे सख्ती से पूछताछ शुरु हो गई। 
जिसके बाद उसने सच बता दिया। सच सामने आने के बाद एसआई को उसकी असली उम्र 32 साल का पता लगा। जयेस अमेरिका दूसरे शख्स के पासपोर्ट पर जा रहा था। सच सामने आने के बाद उसे दिल्ली पुलिस को दे दिया गया। 
ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें अफगानिस्तान के सैफी नूरजई को एयरपोर्ट पर दो पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था। टी-3 से मलेशिया जाने की फिराक में सैफी नूरजई था। जब उस पर शक हुआ था उसके पासपोर्ट से पता लगा कि यह पाकिस्तान भी कई बार जा चुका है। जांच में उसने बताया कि मलेशिया वह दूसरे शख्स के पासपोर्ट पर जा रहा था जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

Desk Team