Passengers Push Train to Save Man: ट्रेन या मेट्रो में उतरते और चढ़ते समय हमेशा सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है। क्योंकि मेट्रो के दरवाजे एक दम बंद होने के कारण या फिर ट्रेन के चलने के कारण कभी भी दुर्घटना (Passengers Push Train to Save Man ) घट सकती है।

अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन में चढ़ रहा होता है लेकिन इस दौरान उसका पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म (Passengers Push Train to Save Man ) के बीच में फंस जाता है। जिसके बाद सैकड़ों लोग इकट्ठे होते हैं और ट्रेन को टेढ़ी करके शख्स की बचाते हैं। ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।
शख्स की मदद के लिए कर दी ट्रेन टेढ़ी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो Crystal Castles ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रेन में जा रहा होता है लेकिन तभी उसका पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस जाता है। वहां खड़ा एक व्यक्ति उसे देख अन्य यात्रियों (Passengers Push Train to Save Man ) को बुलाता है। जिसके बाद देखते ही देखते सैकड़ों लोग शख्स की मदद के लिए इकट्ठा हो जाते हैं। आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लोग एक साथ मिलकर ट्रेन को धक्का लगाते हैं और उसे एक तरफ टेढ़ी (Passengers Push Train to Save Man ) कर देते हैं, जिससे शख्स अपना पैर निकाल पाता है।
View this post on Instagram
ये वीडियो @sachkadwahai ने शेयर किया है।
Passengers Push Train to Save Man: एक रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना 2014 में ऑस्ट्रेलिया में घटित हुई थी। जिसका वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 8 हजार के पास लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, क्लिप देख लोग एकता की मिसाल की बात कर रहे हैं साथ ही अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बिहार से भी आया था वीडियो
हाल ही में बिहार के लखीसराय जिले के किऊल जंक्शन पर एक ट्रेन में आग लग गई थी। ट्रेन की बोगियां धू-धूकर (Passengers Push Train to Save Man ) जलने लगी। जिसके बाद लोगों ने अपनी जान बचाई और फिर पूरी ट्रेन को जलने से बचाने के लिए बोगियों को धक्का देने लगे। लोगों की हिम्मत और समझदारी से ट्रेन पटरी से खिसकने लगी और जलकर खाक होने से बच गई।


Download Android App
Download iOS App



