अयोध्या जाने वाली फ्लाइट में ‘राम आएंगे’ गाते दिखे यात्री, देखें Video

Summary :

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया जा चुका है तो कई जगह लोग रैली निकाल रहे हैं। अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों के बीच राम लला को लेकर उत्साह देखा जा सकता है। MyGov ने शेयर किया वीडियो वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री भक्ति गीत गा रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं। कुछ लोग अपने स्मार्टफोन पर इस दृश्य को रिकॉर्ड कर रहे…

passengers sing ram aayenge on indigo flight to ayodhya

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया जा चुका है तो कई जगह लोग रैली निकाल रहे हैं। अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों के बीच राम लला को लेकर उत्साह देखा जा सकता है।

passengers sing ram aayenge on indigo flight to ayodhya

MyGov ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री भक्ति गीत गा रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं। कुछ लोग अपने स्मार्टफोन पर इस दृश्य को रिकॉर्ड कर रहे हैं। बता दें, राम भक्ति में लीन यात्रियों का ये वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर सरकार के आधिकारिक पेज MyGov द्वारा शेयर किया।

बता दें, ये वीडियो सरकार के आधिकारिक पेज MyGov ने शेयर किया

साथ ही कैप्शन में लिखा है, “राम आएंगे’ हवा में गूंजता है, सचमुच! अयोध्या जाने वाली फ्लाइट में यात्री अपना उत्साह दिखाते हुए एक सुर में गाते दिख रहे हैं। यह वास्तव में उत्साहवर्धक अनुभव है, जो राम मंदिर, अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए स्वर स्थापित करता है”।

14M से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

इंडियो फ्लाइट में बैठ यात्रियों का ये वीडियो कुछ दिन पहले ही शेयर किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से इसे 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। शेयर पर ढेरों लाइक्स भी हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट में लिखा कि अब हिन्दू अपने धर्म को अपना रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर कहा कि यदि यही कोई अन्य धर्म करता तो सभी को दिक्कत होती लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid